फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Maharana Pratap's statue demolished due to truck collision

ट्रक की टक्कर से महाराणा प्रताप की प्रतिमा ध्वस्त

Thu, 03 Mar 2022 10:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 10:41 PM IST
विज्ञापन
Maharana Pratap's statue demolished due to truck collision
हादसे से पूर्व लगी महाराणा प्रताप की प्रतिमा। - फोटो : BANDA
बांदा। सिविल लाइन पुलिस चौकी के ठीक सामने दो दशक पुरानी महाराणा प्रताप की प्रतिमा को तेज रफ्तार ट्रक ने सीधी टक्कर मारकर पूरी तरह धराशाई कर दिया। बुधवार को देर रात हुई इस घटना के बाद गुरुवार को सुबह अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के लोगों ने घटनास्थल पर ही धरना देकर जमकर विरोध जताया। जिलाधिकारी द्वारा आचार संहिता खत्म होने के बाद नई प्रतिमा स्थापित कराने के आश्वासन पर हंगामा शांत हुआ। क्षतिग्रस्त ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त, आईजी और एसपी आवास तथा सिविल लाइन चौकी के ठीक सामने स्थित चौराहे पर घोड़े पर सवार महाराणा प्रताप की आदमकद प्रतिमा और मंडप बना हुआ था। क्षत्रिय महासभा ने इसका निर्माण वर्ष 2000 में कराया था। काफी मजबूत और आकर्षक प्रतिमा थी।
विज्ञापन

बुधवार की आधी रात चिल्ला की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने चौराहे पर स्थित प्रतिमा को सीधे भीषण टक्कर मार दी। प्लेटफार्म, घोड़ा और प्रतिमा तीनों पूरी तरह ध्वस्त हो गए। ट्रक का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। चालक को भी चोटें आईं। वह जनपद के बड़ोखर बुजुर्ग का रहने वाला बताया गया है। हालांकि पुलिस ने फिलहाल अज्ञात ड्राइवर व ट्रक मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को सुबह क्षत्रिय महासभा नेता घटनास्थल पहुंच गए और धरना देकर जाम लगा दिया। देर तक नारे लगाए। कुछ देर बाद डीएम अनुराग पटेल और सिटी मजिस्ट्रेट केशवनाथ गुप्ता व क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे।
सिटी मजिस्ट्रेट और क्षेत्राधिकारी से महासभा नेताओं की बातचीत में तय हुआ कि प्रशासन 12 मार्च के बाद प्रतिमा को नए सिरे से निर्माण कराएगा। साथ ही ध्वस्त हुई प्रतिमा के अवशेष का क्षत्रिय समाज पूरे सम्मान के साथ विसर्जन करेगा। महासभा की ओर से जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह परिहार, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष ब्रजमोहन

सिंह, भाजपा जिला संयोजक संजय सिंह, पूर्व अध्यक्ष लवलेश सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह, राकेश सिंह, शिवकुमार सिंह, जयराम सिंह, राजेश सिंह, पतिराखन सिंह चंदेल, अरिमर्दन सिंह, विवेक सिंह कछवाह, मुदित सिंह, समीर सिंह, ईशान सिंह लवी, लोकेंद्र सिंह चंदेल, सूर्यपाल चौहान, नैपाल सिंह, ब्रजेश सिंह, प्रशांत भदौरिया, जन्मेजय सिंह आदि शामिल रहे।

ट्रक की टक्कर से ध्वस्त हुई महाराणा प्रताप की प्रतिमा।

ट्रक की टक्कर से ध्वस्त हुई महाराणा प्रताप की प्रतिमा।- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed