फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Madkara team won the inaugural match by 27 runs

Banda News: मडकरा टीम ने 27 रनों से जीता उद्घाटन मैच

Thu, 24 Apr 2025 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Madkara team won the inaugural match by 27 runs
फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ कराते आयोजक। - फोटो : संवाद
नरैनी। पुरैनिया में बृहस्पतिवार को आजाद क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच मडकरा और कटरा की टीमों के बीच खेला गया। मडकरा की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 117 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। विपक्षी टीम कटरा के खिलाड़ियों ने संघर्ष तो काफी किया, पर लक्ष्य हासिल नहीं कर सके। 90 रन पर ही टीम पैवेलियन लौट गई।
विज्ञापन

विकास खंड की ग्राम पंचायत पुरैनिया में सपा आंबेडकर वाहिनी की जिलाध्यक्ष सुमन दिवाकर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल शुरू कराया। उद्घाटन मैच ग्राम मडकरा एवं कटरा के बीच खेला गया। टॉस जीतकर मडकरा की टीम ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। बल्लेबाज पप्पू सिंह के 65 रनों की बदौलत टीम ने 12 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 117 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कटरा कालिंजर की टीम 90 रनों पर ही सिमट गई। पप्पू सिंह को उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के दौरान ग्राम प्रधान परसहर चंद्रभान यादव, मुन्ना सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed