फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Lucky scored 58 team beat the Irrigation Department

लकी ने सिंचाई विभाग टीम को 58 रन से हराया

Mon, 30 Mar 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/ अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 30 Mar 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
Lucky scored 58 team beat the Irrigation Department

बीपी यादव फाउंडेशन द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट

विज्ञापन
लीग मैचों में सोमवार को लकी स्टार ने सिंचाई विभाग टीम को 58 रनों से हरा दिया। 4 विकेट और 36 रन बनाने वाले क्रिकेटर सुप्रीत त्रिवेदी ‘मैन ऑफ दि मैच’ घोषित हुए।

जीआईसी ग्राउंड में चल रहे टूर्नामेंट में लकी स्टार टीम ने टॉस जीता और निर्धारित 15 ओवर में 123 रन बनाए। बल्लेबाज संदीप ने 37 व सुप्रीत ने 36 रन बनाए। सिंचाई विभाग टीम के गेंदबाज फैजान व अमित ने 2-2 विकेट लिए। यह पूरी टीम 35 रनों पर आल आउट हो गई।

सुप्रीत को स्वामी शुक्ला व शैलेंद्र सिंह ने सम्मानित किया। उधर, रविवार को शाम दूसरी पारी में हुए मैच में लीडिंग चैलेंजर्स ने न्यू डीएमसी क्लब को दो विकेट से हराया। लीडिंग चैलेंजर्स ने 8 विकेट पर 84 रन बनाए। अजय धुरिया ने 25 रन बनाए। क्लब गेंदबाज राहुल ने 4 विकेट लिए।

न्यू डीएमसी क्लब के बल्लेबाज 10 ओवर में ही आउट हो गए। चैलेंजर्स गेंदबाज अजय धुरिया को 4 विकेट मिले। राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी शब्बीर खान उर्फ जुगनू ने अजय को ‘मैन ऑफ दि मैच’ से पुरस्कृत किया। इसके पूर्व राष्ट्रगान के बाद टीमों का परिचय लेकर फाउंडेशन अध्यक्ष अनिल यादव और सचिव सुनील यादव ने मैच शुरू कराया।


अंपायर कमलेश राजपूत व रेहान खान, स्कोरर ऋषभ श्रीवास्तव व दीपेंद्र रहे। कमेंट्री महेश साहिल व दीपक श्रीवास्तव ने की। टूर्नामेंट संयोजक कमल सिंह ने बताया कि मंगलवार को दूसरी पाली में चंद्रशेखर आजाद क्लब व बीटी टाइगर्स के बीच मैच होगा।

इस अवसर पर अधिशासी अभियंता ओपी मौर्या, फारुख अहमद, सचिन कर्ण, मोहिल सिंह, अमित सिंह, शरद त्रिपाठी, अंकित सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed