फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Loudspeaker system installed in Jaji and Collectorate premises

जजी और कलक्ट्रेट परिसर में लगा लाउडस्पीकर सिस्टम

Thu, 23 Jan 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Loudspeaker system installed in Jaji and Collectorate premises
विगंत पूर्व अध्यक्ष रामनाथ दुबे के चित्र पर माल्यार्पण करते इल्डर्स कमेटी अध्यक्ष मनमोहन सिंह। - फोटो : BANDA
बांदा। जिला अधिवक्ता संघ के अगले माह हो रहे वार्षिक चुनाव से पहले संघ को नई सौगात मिली है। अब अधिवक्ता संघ सभागार से की जाने वाली कोई भी घोषणा या सूचना पूरे जजी क्षेत्र और कलक्ट्रेट परिसर में उपस्थित अधिवक्ता सुन सकेंगे। इस ध्वनि विस्तारक (लाउडस्पीकर) सिस्टम का गुरुवार को उद्घाटन हुआ।
विज्ञापन

जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता और कई बार अधिवक्ता संघ एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष रहे पूर्व सांसद रामनाथ दुबे का हाल ही में निधन हो गया था। पिछले चुनावों में वही एल्डर्स कमेटी अध्यक्ष थे। उनकी स्मृति में उनके पुत्र और अधिवक्ता राजेश कुमार दुबे ने अधिवक्ता संघ को लाउडस्पीकर सिस्टम भेंट किया है।
विज्ञापन

सभागार से होने वाली घोषणा या प्रसारित की जाने वाली सूचना अब अधिवक्ता संघ परिसर, मुख्तार खाना, कलक्ट्रेट परिसर, जजी परिसर आदि में स्पष्ट सुनाई पड़ेगी। इसमें लगभग 14 हार्न लगाए गए हैं। उद्घाटन एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष मनमोहन सिंह ने किया। इस अवसर पर संघ सभागार में आयोजित गोष्ठी में स्व. रामनाथ दुबे का चित्र भी लगाया गया। अधिवक्ताओं ने माल्यार्पण किया। प्रसाद भी वितरित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोष्ठी को कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने संबोधित करते हुए स्वर्गीय रामनाथ दुबे (बाबूजी) को श्रद्धांजलि दी। कहा कि उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्हीं की याद में यह लाउडस्पीकर सिस्टम लगाया गया है। गोष्ठी को डा. विचित्रवीर सिंह, अवधेश गुप्ता खादी वाले, पूर्व अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू व शंकर सिंह गौतम, बीएम कुशवाहा आदि ने भी संबोधित किया।

संचालन महासचिव जयकरण द्वारा किया गया। स्वर्गीय दुबे के पुत्र अधिवक्ता राजेश दुबे ने सभी का आभार जताया। अंत में अध्यक्ष सुबीर सिंह गौर ने सभी दिवंगत अधिवक्ताओं को श्रद्धांजलि दी। राकेश सिन्हा, हरभजन गुप्ता, रामदयाल, रोहन सिन्हा, राममिलन सिंह पटेल, आदित्य सिंह, आनंद सिन्हा, जागेश्वर यादव आदि उपस्थित रहे।

बैठक में उपस्थित अधिवक्ता।

बैठक में उपस्थित अधिवक्ता।- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed