फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Lohra won the volleyball tournament by defeating Goira

Banda News: लोहरा ने गोयरा को हराकर जीता वॉलीबॉल टूर्नामेंट

Sat, 01 Feb 2025 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Lohra won the volleyball tournament by defeating Goira
लोहरा गांव में वालीबाल प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ी।- - फोटो : संवाद
बांदा। लोहरा गांव में दो दिवसीय क्षेत्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। दूसरे दिन फाइनल मुकाबले में लोहरा की टीम ने ग्राम गोयरा को हराकर टूर्नामेंट जीता पूर्व सांसद रामरतन शर्मा की पत्नी सुनीता देवी की स्मृति में लोहरा गांव में दो दिवसीय क्षेत्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में ग्राम लोहरा, इटवां, गोयरा, बेसिक शिक्षा विभाग, ग्राम पड़वार, ग्राम बदौरा सहित एक दर्जन टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मैच लोहरा व गोयरा टीम के बीच खेला गया। गोयरा टीम को 25-15, 25-19 से हराकर लोहरा टीम ने चैंपियनशिप जीती।
विज्ञापन

लोहरा टीम के कप्तान कौशलेंद्र त्रिपाठी (सोनू) को मुख्य अतिथि बुंदेलखंड किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष योगेश शुक्ला, बुंदेलखंड किसान यूनियन युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा मनीष तिवारी, एडीआर के संयोजक अनिल कुमार शर्मा, सीबीआई के पूर्व जज अवधेश नारायण द्विवेदी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

पूर्व बार जिला संघ अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी (जीतू), अरविंद शर्मा, ग्राम प्रधान सुरेश रैकवार ने विजेता टीम को शील्ड तथा टीम के सभी सातों खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया। उपविजेता गोयरा टीम को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अशोक त्रिपाठी (जीतू) एडवोकेट एवं इंद्रबीर सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed