फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Lohia buses 11 and walking routes

मंडल में 11 और रूटों पर चलेंगी लोहिया बसें

Sat, 16 May 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 16 May 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
Lohia buses 11 and walking routes

प्रदेश सरकार की ‘लोहिया ग्रामीण बस सेवा’ जल्द ही

विज्ञापन
चित्रकूटधाम मंडल के और दर्जन भर रूटों पर शुरू होगी। राज्य सड़क परिवहन निगम ने मंडल में आठ रूटों पर पिछले माह यह बस सेवा शुरू की थी। नए रूटों पर बसें चलाने की तैयारी की जा रही है।

प्रदेश सरकार पूरे प्रदेश में लोहिया ग्रामीण बस सेवा चला रही है। इसमें यात्री को 25 फीसदी किराया कम देना होता है। साथ ही बस अंदर यात्रियों के सामान रखने के लिए केबिन बनाया गया है। अन्य सामान्य बसों में ये सुविधाएं नहीं हैं।

आरटीआई एक्टिविस्ट संकटा प्रसाद त्रिपाठी द्वारा जन सूचना अधिकार अधिनियम में मांगी गई सूचना में निगम के चित्रकूटधाम मंडल क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया है कि बांदा में तीन लोहिया बसें चलाई जा रही हैं। ये बसें बांदा से कालिंजर, बांदा से बबेरू और बांदा से करतल चलाई जा रही हैं। दो बसें महोबा से मुस्करा और एक बस हमीरपुर से सरीला चलाई जा रही है।

क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि इनके अलावा 11 लोहिया बसें और चलाया जाना प्रस्तावित हैं। इनमें बांदा से अमलोर ( वाया रेहुटा, पैलानी, जसपुरा), बांदा से भरुआ (वाया जसपुरा, पैलानी), बांदा से कालिंजर (मौकछ-नरैनी-बड़ोखर), महोबा से अजनर (बेलाताल, कुलपहाड़, महोबा), महोबा से श्रीनगर (कबरई, मटौंध), चित्रकूट से मानिकपुर (सरइयां, कर्वी, बदौसा, महुआ), चित्रकूट से मऊ (रामनगर, रैपुरा, कर्वी, महुआ), हमीरपुर से सरीला (कालपी), हमीरपुर से गोहांड (चंदौत, जलालपुर), हमीरपुर से सरीला (बिलगांव, बिंवार), हमीरपुर से सिरौली (देव गांव, जलालपुर, टेढ़ा) शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed