{"_id":"6ace6e251db8bdff9d05799d","slug":"list-of-proposed-up-board-exam-centers-to-be-released-on-the-22nd-banda-news-c-212-1-sknp1006-153354-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: 22 को जारी होगी यूपी बोर्ड के प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: 22 को जारी होगी यूपी बोर्ड के प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची
विज्ञापन
बांदा। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया तेज हो गई है। बोर्ड 22 अक्तूबर को प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची जारी करेगा। इसके बाद सूची पर आपत्तियां मांगी जाएंगी और उनके निस्तारण के बाद परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया जाएगा। जिले के 175 विद्यालयों ने बोर्ड की वेबसाइट पर अपना ऑनलाइन ब्योरा अपलोड कर दिया है। इसी आधार पर बोर्ड प्रस्तावित केंद्रों की सूची तैयार करेगा।
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आगामी पांच फरवरी से शुरू होनी हैं। इसे देखते हुए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वर्तमान में विद्यालयों में परीक्षार्थियों की नामावली तैयार की जा रही है। 15 अक्तूबर तक नामावली तैयार होगी और 16 अक्तूबर को अंतिम छात्र संख्या घोषित की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की अंतिम संख्या 16 अक्तूबर को बोर्ड को भेजी जाएगी। परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया बोर्ड के निर्देशों के अनुसार पूरी की जाएगी।
जिले में इस बार हाईस्कूल में संस्थागत और व्यक्तिगत मिलाकर 24191 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। पिछले वर्ष यह संख्या 23188 थी। इस तरह 1003 परीक्षार्थी बढ़े हैं। वहीं, इंटरमीडिएट में इस वर्ष 19074 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जबकि पिछले वर्ष इनकी संख्या 19835 थी। इस बार इंटरमीडिएट में 761 परीक्षार्थी कम हुए हैं।