{"_id":"ab0d5f87ca88cf6a6c3c2597ae3a7ac1","slug":"lightning-woman-s-death-a-burn-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से युवती की मौत, एक झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से युवती की मौत, एक झुलसी
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 28 Oct 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
बांदा। आकाशीय बिजली ने कई जगह कहर ढाया। इसकी चपेट
विज्ञापन
मेें आकर एक युवती की मौत हो गई, जबकि दूसरी झुलस गई। मंडल जेल में भी गाज
गिरने से तीन बंदी बेहोश हो गए। एक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
है। जेल की बैरक में बने हनुमान व दुर्गा मंदिर भी क्षतिग्रस्त हो गया।
बुधवार को सुबह बदौसा क्षेत्र के उतरवां गांव में बिजली गिरने से मधु (18) पुत्री कप्तान सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वह शौच के लिए खेत की तरफ गई थी। उधर, पैलानी थाना क्षेत्र के पड़ेरी गांव में राजू के घर पर गाज गिरने से उसकी पत्नी मधु (35) गंभीर रूप से झुलस गई।
उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोपहर लगभग 12 बजे जेल बैरक नंबर-8 में पीपल और बरगद के पेड़ पर बिजली गिरी। बैरक के बाहर बैठे कमलाकांत (43) पुत्र कालेश्वर निवासी महोतरा (अतर्रा), उमेश तिवारी (38) पुत्र छकौड़ी लाल (गिरवां) और जोगेश वर्मा पुत्र सोनेलाल निवासी चित्रकूट बेहोश हो गए। तमाम अन्य बंदी भी सहम गए।
तीनों बंदियों का जेल अस्पताल में प्राथमिक उपचार हुआ। हालत गंभीर होने पर कमलाकांत को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जेल अधीक्षक एचबी सिंह ने बताया कि बिजली गिरने से बैरक में बने दुर्गा और हनुमान मंदिर की दीवारों में दरारें आ गईं। मंदिर के ऊपरी हिस्से में लगा त्रिशूल कलश भी क्षतिग्रस्त हो गया।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान सच साबित हुआ। चित्रकूटधाम मंडल में बुधवार को गरज के साथ बारिश हुई। कई बार आकाशीय बिजली के धमाकों ने धरती थर्रा दी। मुख्यालय में कुछ ज्यादा और ग्रामीण अंचलों में रिमझिम बारिश हुई। इससे तापमान भी औंधे मुंह गिर गया। तापमान पांच डिग्री सेल्सियस गिरकर 28 डिग्री पहुंच गया। मंडल में 5.42 मिलीमीटर बारिश हुई।
किसान बारिश के लिए दुआएं कर रहे हैं। अक्तूबर के आखिरी दिनों में भी अप्रैल, मई जैसी गर्मी थी। बुधवार को सुबह बादल घिर आए और बूंदाबांदी शुरू हो गई। लगभग 11 बजे कई बार आकाश में धमाके गूंजे। इसी धूम धड़ाके के बीच कुछ देर के लिए मंडल मुख्यालय बांदा शहर में तेज बारिश हुई।
ग्रामीण क्षेत्रों में रिमझिम बारिश का सिलसिला देर तक चला। गर्मी काफूर हो गई और ठंडी हवाओं ने हल्की ठंड का एहसास करा दिया। उधर, कांशीराम कृषि विश्वविद्यालय के मौमस जानकार डा. एसएस खान का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और कम हवा का दबाव बनने से बूंदाबांदी और बारिश हुई है। अगले 24 घंटे के दौरान बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी हो सकती है।