फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Lightning struck in the middle of the rain, scorched woman

Banda News: बारिश के बीच गिरी बिजली, झुलसी महिला

Sat, 24 Jun 2023 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Lightning struck in the middle of the rain, scorched woman
बांदा/नरैनी। शनिवार दोपहर से छाए बादल आखिरकार शाम को बरसे। इससे उमस भरी गर्मी से लोगों को थोड़ी सी राहत मिली। उधर, नरैनी में बारिश के बीच पेड़ के नीचे खड़ी महिला आकाशीय बिजली की चपेट में आकर झुलस गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पिछले दो दिन से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। दो दिन से आसमान में लगातार बादल छाए रहे थे, लेकिन बरस नहीं रहे थे। शनिवार को सुबह तेज धूप निकली। इसके बाद दोपहर से बादल छाने लगे। इस दौरान हवा चलनी भी बंद हो गई। इससे लोग उमस से परेशान हो रहे थे। आखिरकार शाम छह बजे पहले हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद तेज बारिश हुई। करीब 20 मिनट तक बारिश हुई इस दौरान हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन

उधर, कालिंजर थाना क्षेत्र के सढ़ा गांव के महजरा रामपाली का पुरवा निवासी चंद्रकली (55) खेत में काम कर रही थी। इस बीच शुरू हुई बारिश से बचने के लिए वह महुआ के पेड़ के नीचे खड़ी हो गईं। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से वह गंभीर झुलस गईं। हादसे के समय खेत में काम कर रहा देवर अवधेश यादव उसे गिरते देख मौके पर पहुंचा और आनन-फानन सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed