फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Letter submitted to teacher, MP in protest against eligibility test

Banda News: पात्रता परीक्षा के विरोध में शिक्षक, सांसद को सौंपा पत्र

Sun, 14 Sep 2025 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 14 Sep 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Letter submitted to teacher, MP in protest against eligibility test
फोटो-16 : सांसद को ज्ञापन देते ​शिक्षक संघ पदा​धिकारी व ​शिक्षक। संवाद
बबेरू। शिक्षक पात्रता परीक्षा के विरोध में शिक्षकों ने प्रदर्शन करते हुए सांसद को पत्र सौंपा। कहा कि यह शिक्षकों के विपरीत निर्णय हैं, इससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पडे़गा। उप्र पूर्व माध्यमिक शिक्षक परिषद के आह्वान पर रविवार को शिक्षकों ने सांसद कृष्णा पटेल को पत्र सौंपा। संघ के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्रा व आदित्य प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि हजारों शिक्षकों की नियुक्ति पुरानी सेवा नियमावली के तहत हुई थी।
विज्ञापन

वर्षों बाद नई योग्यता के आधार पर उन्हें अयोग्य करार देना उचित नहीं है। 20 से 35 वर्षों से सेवारत शिक्षक इस फैसले से चिंतित हैं। प्रधानमंत्री को संबोधित पत्र में शिक्षकों ने तीन प्रमुख मांगें रखी हैं। इसमें सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पुनर्विचार करने, एनसीटीई द्वारा 2017 में किए गए आईटी एक्ट संशोधन को रद्द किए जाने तथा विभागीय अधिकारियों और संगठन प्रतिनिधियों के साथ मिलकर नीतिगत समाधान निकाले जाने की बात कही है।
विज्ञापन

इस दौरान अनूप कुमार तिवारी, आलोक कुमार, विद्याभूषण सिंह, रविकरण सैनी, मनोज कुमार, राकेश कुमार सिंह, भूपेंद्र सिंह, रौनक, आलम मुश्ताक, पुष्पराज सिंह, राजेश वर्मा, मनोज कुमार, राजकुमार मिश्रा, सावन कुमारी, गीता सिंह, शशिकला दीक्षित, ममता सिंह सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

फोटो-16 : सांसद को ज्ञापन देते शिक्षक संघ पदाधिकारी व शिक्षक। संवाद

फोटो-16 : सांसद को ज्ञापन देते शिक्षक संघ पदाधिकारी व शिक्षक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed