{"_id":"627951d93f4f6e67361dc1c1","slug":"leopard-dies-in-road-accident-banda-news-knp6958414197","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में तेंदुए की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में तेंदुए की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा/करतल। बुंदेलखंड के मशहूर पन्ना टाइगर रिजर्व पार्क इलाके से जुड़े धरमपुर (पन्ना) वन्य रेंज में बांदा-पन्ना मुख्य मार्ग पर सोमवार को तड़के सड़क हादसे में युवा नर तेंदुए की मौत हो गई। स्थानीय वन विभाग कर्मियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कुचलने वाले वाहन का फिलहाल पता नहीं चला।
तड़के करीब 4 से 6 बजे के बीच बांदा-पन्ना सड़क पर किशनपुर गांव के नजदीक सुबह राहगीरों ने तेंदुए का शव पड़ा देखा। उन्होंने वन अधिकारियों को सूचना दी। तेंदुए की उम्र तीन से चार वर्ष के आसपास बताई गई है। पन्ना के डीएफओ गौरव शर्मा ने बताया कि टाइगर स्क्वॉड टीम जांच पड़ताल में जुटी हुई है। गौरतलब है कि पन्ना टाइगर रिजर्व में कोर क्षेत्र से अक्सर बाघ और तेंदुए आदि निकल आते हैं। यह हादसे का शिकार भी हो जाते हैं। पूर्व में भी सड़क हादसों में कई तेंदुओं की जान जा चुकी है। पन्ना टाइगर रिजर्व में लगभग 70 बाघ हैं।
पन्ना टाइगर का प्रवासी गिद्ध पाकिस्तान पहुंचा
करतल। पन्ना टाइगर रिजर्व पार्क से कुछ दिनों पूर्व रवाना हुए गिद्धों में से दो यूरेशियन ग्रीफिंग वल्चर गिद्ध में एक पाकिस्तान में प्रवेश कर गया है। वह पंजाब प्रांत के भावलपुर जिले के लाल सुहानरा नेशनल पार्क में है। यह आगे पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। पन्ना टाइगर रिजर्व पार्क के क्षेत्र संचालक उत्तम कुमार शर्मा ने बताया कि गिद्धों की पल-पल लोकेशन उनमें लगाए गए सौर ऊर्जा चलित जीपीएस टैग से मिल रही है। बीते फरवरी में यहां दो यूरेशियन ग्रीफिंग और तीन अन्य गिद्धों को यह टैग लगाए गए थे। (संवाद)