फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Lekhpal commits suicide by hanging

लेखपाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

Tue, 06 Jul 2021 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Lekhpal commits suicide by hanging
बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारी रोड में लेखपाल ने रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता सके। एक अन्य घटना में खेतिहर मजदूर ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गल्ला मंडी (तिंदवारी रोड) निवासी विवेक कुमार (30) मिलाथू (बबेरू) गांव में लेखपाल था। सोमवार की शाम घर के कमरे में रस्सी से फांसी लगा ली। उसकी वहीं मौत हो गई। पत्नी मिथलेश और बहन मोनिका ने कमरे में शव लटका देखा और पुलिस को सूचना दी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

परिजन आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं कर सके। मृतक के एक पुत्र व एक पुत्री है। एक अन्य घटना में जसपुरा क्षेत्र के अमारा गांव में बलवीर ने सोमवार की शाम घर में रस्सी से फांसी लगा ली। परिजनों की नजर पड़ गई और फंदा काटकर उसे जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। परिजन घटना की वजह नहीं बता पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed