फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Legislative Council again raises the issue of vacant posts in Agricultural University

विधान परिषद फिर उठा कृषि विश्वविद्यालय में रिक्त पदों का मुद्दा

Wed, 19 Feb 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Legislative Council again raises the issue of vacant posts in Agricultural University
Legislative Council again raises the issue of vacant posts in Agricultural University - फोटो : BANDA
बांदा। स्थापना के एक दशक के बाद भी चित्रकूट मंडल के इकलौते कृषि विश्वविद्यालय में रिक्त पद नहीं भरे जा सके। विश्वविद्यालय की यह बदहाली मंगलवार को विधान परिषद में उस वक्त फिर गूंजी, जब प्रदेश सरकार सदन में अपना बजट पेश कर रही थी। इसी दौरान कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने विधान परिषद में लिखित बताया कि बांदा कृषि विश्वविद्यालय में कुल सचिव समेत 58 पद रिक्त हैं।
विज्ञापन

बांदा के बाशिंदे और विधान परिषद सदस्य पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने तारांकित प्रशभन (संख्या 10) के तहत पूछा था कि बांदा कृषि विद्यालय में कितने पद रिक्त हैं? कृषि शिक्षा मंत्री ने लिखित जवाब में कहा कि कृषि विश्वविद्यालय में कुल 58 पद रिक्त हैं।
विज्ञापन

यह भी बताया कि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित होने वाले उद्यान महाविद्यालय, वानिकी महाविद्यालय और प्रशासनिक कार्यालयों तथा एक्रीडिटेशन बनाए रखने के लिए न्यूनतम आवश्यकता के आधार पर विभिन्न श्रेणियों के 129 नियमित गैर शैक्षणिक पदों के सृजन का विश्वविद्यालय ने चार बार प्रस्ताव भेजा है। कृषि शिक्षा मंत्री ने बताया कि स्वीकृत पदों में प्राध्यापक 2, सह अध्यापक 13 और सहायक अध्यापक 14 के लिए उच्च शिक्षा विभाग भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए विज्ञापन प्रकाशित कराने की कार्रवाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिक्त कुल सचिव के पद (पीसीएस संवर्ग) के लिए नियुक्ति विभाग से अनुरोध किया गया है। रिक्त सहायक कुल सचिव पद पर प्रतिनियुक्ति के माध्यम से भरने के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया गया था, लेकिन कोई आवेदन नहीं आया। अब पुन: विज्ञापन जारी करने की कार्रवाई चल रही है।
मंत्री ने कहा कि 16 शैक्षणिक पद पशु चिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन महाविद्यालय के लिए सृजित किए गए हैं। टीवीसीसी कांपलेक्स निर्माण के लिए बजट की व्यवस्था की गई है। उद्यान एवं मानविकी महाविद्यालय में शेष 9 पदों को द्वितीय एवं तृतीय चरण में भरा जाएगा। सहायक लेखाकार का पद विज्ञापन के माध्यम से शीघ्र भरा जाएगा।

कृषि विश्वविद्यालय में रिक्त पदों का ब्यौरा
पद नाम भरे रिक्त
कुलपति 01 0
निदेशक प्रसार 01 0
कुल सचिव 0 01
अधिष्ठाता उद्यान 01 0
अधिष्ठाता वानिकी 0 01
वित्त नियंत्रक 1 0
सह प्राध्यापक 19 18
सहायक अध्यापक 50 26
सहायक कुल सचिव 0 1
सहायक लेखाधिकारी 0 1
आशुलिपिक 2 0
व. प्रयोगशाला सहायक 1 0
प्रयोगशाला सहायक 2 0
प्राध्यापक 3 10
कनिष्ठ लिपिक 2 0
एक दशक में विश्वविद्यालय में 51 अरब खर्च
बांदा। बुंदेलखंड के इकलौते कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की स्वीकृत/स्थापना बसपा सरकार में तत्कालीन कृषि मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी के प्रयासों से हुई थी। करीब एक दशक के दौरान इस विश्वविद्यालय में सरकारी खजाने से 51 अरब से ज्यादा रुपये खर्च हो चुके हैं। इनमें वेतन पर 40 करोड़ 16 लाख रुपये, गैर वेतन में 26 करोड़ 16 लाख और पूंजी मद में 50 अरब एक करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed