फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Left hearth, banks diverted.Madam

चूल्हा-चौका छोड़ा, बैंकों की तरफ रुख मोड़ा

Wed, 16 Nov 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 16 Nov 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Left hearth, banks diverted.Madam
बांदा में पंजाब नेशनल बैंक के बाहर महिलाओं की लगी कतार। - फोटो : amarujala

सोमवार को छुट्टी के बाद मंगलवार को बैंक और एटीएम खुलने से पहले ही इनके द्वारों पर लंबी लाइनें लग गईं। लाइनों में बूढ़े, युवक और महिलाएं सभी शामिल थे। बैंक और एटीएम खुलते ही धक्का-मुक्की शुरू हो गई। पुरुषों से अलग लाइन होने के बाद भी महिलाओं को दुश्वारियां हुईं। खासकर वह महिलाएं ज्यादा परेशान हुईं जिन्हें चौका छोड़कर पहली बार बैंक की ड्योढ़ी पर लाइन लगानी पड़ी। तमाम महिलाएं एटीएम इस्तेमाल का तरीका न जानने से परेशान हुईं।

विज्ञापन


गायत्री नगर निवासी माया ने बताया कि बेटा बीमार है। दवा के लिए पैसे नहीं बचे। बीमार बेटे को घर पर छोड़कर दोपहर से स्टेट बैंक की मुख्य शाखा की लाइन में आ लगी। कई घंटे के बाद उसका नंबर आने से पहले ही बैंक ने काउंटर बंद कर दिया। बैंक कर्मियों से वह बहुत गिड़गिड़ाई। किसी ने नहीं सुनी।
विज्ञापन


अछरौड़ गांव की सरमन देवी बैंक आफ इंडिया की लंबी लाइन में महिलाओं के साथ खड़ी थीं। चेहरा साफ बयां कर रहा था कि परेशानी में है। बताया कि सुबह 10 बजे से भूखी-प्यासी खड़ी है। दो दिसंबर को उसकी खुद की शादी है। शाम पांच बजे बारी आने पर 30 हजार रुपये जमा हुए। मिले महज 4500 रुपये।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौक बाजार की रहने वाली कृष्णाकांती बुढ़ापे में चलने-फिरने से मजबूर है। बताया कि एटीएम में गई तो उसे नहीं पता कि कौन सा बटन दबाना है। गाढ़ी कमाई इधर-उधर हो जाने के डर से लौट आई और यूनियन बैंक की लाइन में लग गई। देर तक खड़े रहने के बाद पैर जवाब दे गए। थक कर वहीं बैठ गई। बैठे-बैठे ही खिसकती रही। शाम 5 बजे नंबर आया। बमुश्किल 4500 रुपये हाथ आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed