{"_id":"5dbc7bed8ebc3e014c4b7ccf","slug":"learning-vegetable-cultivation-tips-in-varanasi-banda-news-knp5231544106","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में सीख रहीं सब्जी की खेती के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में सीख रहीं सब्जी की खेती के गुर
विज्ञापन
बांदा। शाक-सब्जी और बागवानी की खेती में महारत हासिल करने के लिए बांदा की 45 महिला किसानों का जत्था वाराणसी में भ्रमण पर है। शुक्रवार को पहले दिन कई सब्जियों की खेती और शोध कार्यों की विशेषज्ञों ने जानकारी दी।
जिला उद्यान विभाग और ग्रामीण आजीविका मिशन के संयुक्त तत्वावधान में डीएम के निर्देश पर यह जत्था गुरुवार को बांदा से वाराणसी रवाना हुआ था। शुक्रवार को 45 महिलाओं और उनके साथ दो पुरुष किसानों ने भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान का भ्रमण किया।
विशेषज्ञ यशपाल सिंह और प्रकाश सिंह के नेतृत्व में शाक-भाजी के विभिन्न शोध कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। संकर शाकभाजी पौध की तकनीक बताई। बैगन के रूट स्टॉक पर टमाटर की कलम का रोपण करने के तरीके बताए। अनुसंधान संस्थान में हो रही मिर्च की विभिन्न प्रजातियों की खेती के बारे में प्रक्षेत्र प्रबंधक ने बारीकी से जानकारी दी। परवल की खेती के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन
संस्थान द्वारा विकसित भिंडी की लाल प्रजाति के बारे में भी महिला किसानों ने जानकारियां लीं। डॉ. डीआर भारद्वाज ने सलाह दी कि बाजार के रुख को भांपकर शाक-सब्जी की खेती फायदेमंद होगी। डॉ. जगदीश ने स्लाइड के माध्यम से सब्जी की खेती में लगने वाले कीड़ों के बारे में बताया। महिला किसान के जत्थे के साथ जिला उद्यान अधिकारी परवेज खां और जिला मिशन प्रबंधक निखा सचान भी शामिल हैं।