फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Lathis raining on farmers in BJP government

भाजपा सरकार में किसानों पर बरस रहीं लाठियां

Wed, 06 Oct 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Lathis raining on farmers in BJP government
Lathis raining on farmers in BJP government - फोटो : BANDA
बबेरू। चौबीस घंटे दिन-रात मेहनत करने वाले किसानों की माली हालत नहीं सुधर रही और भाजपा सरकार लंबे-चौड़े दावे कर रही है। यह झूठ और जुमलेबाजी की सरकार है। फसल का डेढ़ गुना लाभ देने का वादा करने वाली भाजपा सरकार में ही किसानों पर लाठी बरस रही है। यह बात किसान नौजवान पटेल यात्रा लेकर यहां पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने सभा को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

बुधवार को चित्रकूट से यात्रा लेकर यहां पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष का जनपद की सीमा पर सपाइयों ने भव्य स्वागत किया। जगह-जगह उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया गया। दोपहर को यात्रा क्षेत्र के भभुवा गांव पहुंची। सपाइयों ने जोरदार अगुवानी की। स्वर्गीय गया प्रसाद महाविद्यालय परिसर में आयोजित सभा में प्रदेश अध्यक्ष केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों पर जमकर बरसे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों की माली हालत के जिम्मेदार प्रदेश की भाजपा सरकार को 2022 में उखाड़ फेंकना है। सभी एकजुट होकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार बनवाएं। इसी मकसद से वह हर गांव जा रहे हैं। सभा को पूर्व मंत्री शिवशंकर सिंह पटेल, पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव (बबेरू) व वीर सिंह (कर्वी), जिलाध्यक्ष विजयकरन यादव (बांदा) व शिवशंकर यादव (चित्रकूट) आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पूर्व कार्यक्रम संयोजक अर्चना पटेल ने प्रदेश अध्यक्ष को तिलक लगाकर चांदी का मुकुट भेंट किया। पूर्व मंत्री शिवशंकर ने तलवार और महाविद्यालय निदेशक संजीव कुमार ने भी स्मृति चिन्ह भेंट किया। अध्यक्षता शिवकुमार सिंह और संचालन दिवाकर पटेल ने किया। पूर्व सांसद अशोक पटेल (फतेहपुर), नागेश्वर पटेल, रामऔतार शिवहरे, अखिलेश कटियार, शिवमंगल सिंह चौहान, माता प्रसाद कुशवाहा, किरण यादव, अनिल यादव, विजय गुप्ता, अशोक यादव, देवराज गुप्ता, संजीव पटेल, छेदीलाल गुप्ता, पुत्तन सिंह, महेंद्र यादव, पियूष गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Lathis raining on farmers in BJP government

Lathis raining on farmers in BJP government- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed