{"_id":"67f2cfc1e24d49c1860241f9","slug":"lathi-charge-between-two-parties-in-land-dispute-one-dead-two-seriously-injured-banda-news-c-212-1-sknp1006-124593-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: जमीन के विवाद में दो पक्षों में चलीं लाठियां, एक की मौत, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: जमीन के विवाद में दो पक्षों में चलीं लाठियां, एक की मौत, दो गंभीर
Mon, 07 Apr 2025 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 07 Apr 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
बांदा। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के सिमौनी गांव निवासी धेबा खान उर्फ रहीम बक्स (60) व उसके खानदानी गांव निवासी फखरुद्दीन के बीच रविवार की दोपहर जमीन के विवाद में लाठियां चटक गई। घायल धेबा की जिला अस्पताल में मौत हो गई। जबकि उसके घायल पुत्र कल्लू (30) को डॉक्टरों ने रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। उधर, मारपीट में घायल फखरुद्दीन को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायल कल्लू ने बताया कि उसके पिता धेबा खान के खेत तिंदवारी गांव में हैं। शुक्रवार की सुबह वह महुवा बीनने अपने खेत तिंदवारी गए थे। इस बीच उनके खानदानी फखरुद्दीन वहां पहुंच गए। उन्होंने खेत से महुआ बीनने से एतराज जताया। इस पर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने घटना की तहरीर तिंदवारी थाने में दी थी। पुलिस ने रविवार को दोनों पक्षों को थाने में बुलाया और उनका वहां से समझौता करा दिया। थाने से समझौता कराने के बाद दोनों पक्ष अपने गांव पहुंचे। वहां दोपहर के समय उनका फिर विवाद हो गया। दोनों पक्षों की ओर से लाठियां चटक गईं। एक पक्ष से धेबा खान व उसका पुत्र कल्लू (30) और दूसरे पक्ष से फखरुद्दीन गंभीर घायल हो गए। परिजनों ने दोनों पक्षों से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान धेबा खान की जिला अस्पताल में मौत हो गई। कल्लू को गंभीर हालत में रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जबकि फखरुद्दीन को गंभीर हालत में महाराणा प्रताप चौक स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बबेरू इंस्पेक्टर बलराम सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की जमीन तिंदवारी थाने में पड़ती है। महुआ बीनने का विवाद था। दोनों पक्ष थाने गए थे। वापस लौटने के बाद सिमौनी में दोनो पक्षो में दोबारा विवाद हो गया। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।