फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Lakhs stolen from showroom owner's house

शोरूम मालिक के घर लाखों की चोरी

Sun, 06 Feb 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen from showroom owner's house
शोरूम मालिक के घर में चोरों द्वारा बिखेरा गया सामान। संवाद - फोटो : BANDA
अतर्रा/ओरन। बिसंडा थाना और ओरन पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक बाइक कंपनी शोरूम मालिक जगतपाल गुप्ता के मकान में शनिवार रात चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया। गृहस्वामी शादी में शामिल होने गए थे। मकान में ताला बंद था। चोरी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

गृहस्वामी के मुताबिक चोर सीढ़ी के सहारे घर के अंदर दाखिल हुए। कमरे और अलमारी का ताला तोड़कर 3.90 लाख रुपये और सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। रविवार सुबह घर लौटने पर सामान बिखरा देखकर घटना की जानकारी हुई। एसपी अभिनंदन, सीओ सियाराम और बिसंडा थानाध्यक्ष विजय सिंह ने घटनास्थल की जांच की। फोरेंसिक टीम और डाग स्क्वॉड भी पहुंचा।
विज्ञापन

एसपी ने घटना के खुलासे के लिए एसओजी को भी लगाया है। सीओ ने बताया कि जांच की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उधर, देर शाम अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed