फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Laborer died after being buried under the debris of the wall

Banda News: दीवार के मलबे में दबकर मजदूर की मौत

Thu, 29 Jun 2023 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 29 Jun 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Laborer died after being buried under the debris of the wall
बबेरू। बारिश के दौरान बुधवार देर रात चारपाई पर सो रहे मजदूर पर कच्ची दीवार व खपरैल की छत ढह गई। मलबा में दबकर उसकी मौत हो गई। पत्नी व बच्चे अंदर दूसरे कमरे में सो रहे थे इसलिए बाल-बाल बचे गए। पीड़िता ने जिला प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में बबेरू कस्बा के मोहल्ला आंबेडकर नगर निवासी धनराज वर्मा (50) बुधवार रात खाना खाकर अगले हिस्से में बने कच्चे बरामदे चारपाई डालकर सोया था। पत्नी रामदुलारी व अन्य परिजन अंदर दूसरे कमरे में सोए थे। पत्नी ने बताया कि रात करीब दो बजे बारिश हो रही थी। इसी दौरान धड़ाम की आवाज सुनकर आंख खुल गई।
विज्ञापन

बाहर देखा तो बरामदे की दीवार व खपरैल का मलबा पति पर गिरा पड़ा है। शोर मचाकर मदद के लिए पड़ोसियों को बुलाया आनन-फानन मलबा हटाकर पति को निकाला। एंबुलेंस को फोन किया, करीब 30 मिनट तक नहीं आने पर मोहल्ला के एक ई रिक्शा से पति को लेकर सीएचसी पहुंची। जहां पर डॉक्टर ने पति को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गुरुवार को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका की पत्नी ने बताया कि परिवार में दो बेटे व एक बेटी है। पति मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते थे। बताया कि कुछ वर्ष पहले उनका घर ग्राम पंचायत में था, लेकिन बाद में सीमा विस्तार में नगर पंचायत में आ गया। बताया कि पहले गांव की पीएम आवास योजना की सूची में नाम नहीं शामिल किया गया था।

नगर पंचायत में घर आने के बाद यहां भी अभी तक आवास योजना में नाम नहीं शामिल किया गया। बताया कि पति के सहारे ही परिवार चलता था अब कोई जरिया नहीं बचा। परिवार का भरण पोषण कैसे होगा इसकी चिंता सता रही है। पीड़िता ने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed