{"_id":"6803e55405a6c968770ad9ea","slug":"kushagra-got-all-india-15th-rank-in-jee-mains-banda-news-c-212-1-bnd1004-125218-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: जेईई मेंस में कुशाग्र को आल इंडिया 15वीं रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: जेईई मेंस में कुशाग्र को आल इंडिया 15वीं रैंक
विज्ञापन
मां कंचन व पिता अशोक गुप्ता के साथ बीच में खड़ा मेधावी छात्र कुशाग्र बैंगहा।
- फोटो : स्रोत स्वयं
बांदा। संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई मेंस) में जिले के दो होनहार छात्रों ने सफलता हासिल की। गल्ला व्यापारी के बेटे कुशाग्र ने जहां आल इंडिया में 15वीं रैंक हासिल की है, वहीं उत्कर्ष को 7715 रैंक मिली है।
छाबी तालाब मोहल्ला निवासी गल्ला व्यापारी अशोक गुप्ता (राजू बैंगहा) के बेटे कुशाग्र बैंगहा ने अपनी मेधा का प्रदर्शन कर जिले को गौरवान्वित किया है। मां कंचन गुप्ता ने बताया कि कुशाग्र कानपुर में आकाश इंस्टीट्यूट फूलबाग से पढ़ाई कर रहा था। बड़ी बहन आईआईटी रुड़की से बीटेक कर रही है। परिणाम घोषित हुआ तो कुशाग्र की सफलता पर घर में मिठाइयां बांटी गईं। भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष अमित सेठ भोलू, नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन राजकुमार गुप्ता राज, नगर पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता बासु, रजत सेठ आदि ने कुशाग्र को बधाई दी।
उधर, शहर के केन रोड निवासी उत्कर्ष शिवहरे ने अपनी मेधा का शानदार प्रदर्शन करते हुए जेईई मेंस में 98.1439 परसेंटाइल प्राप्त करके आल इंडिया रैंक (ओबीसी एनसीएल) में 7715 वीं रैंक हासिल की है । पिता नवल किशोर गुप्ता चित्रकूटधाम मंडल आयुक्त कार्यालय में कंप्यूटर प्रोग्रामर के पद पर कार्यरत हैं। उत्कर्ष ने सफलता का श्रेय अपने गुरु, दादी और माता-पिता को दिया है।