फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   kulpati ko nilambit karne ki mang

कुलपति को निलंबित करने की मांग

Sun, 13 Jun 2021 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
kulpati ko nilambit karne ki mang
बांदा। कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि में शिक्षकों की नियुक्तियों में जुड़े आरोपों की जांच के क्रम में तिंदवारी क्षेत्र के भाजपा विधायक बृजेश कुमार प्रजापति ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री समेत कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही व अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. देवेश चतुर्वेदी को पत्र भेजकर जांच पूरी होने तक कुलपति डॉ. यूएस गौतम व निदेशक प्रशासन एवं अनुश्रवण डॉ. बीके सिंह को निलंबित किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

विधायक ने अपने पत्र में कहा कि विवि में 40 पदों की भर्ती के लिए निकाले गए दो बार विज्ञापनों में रोस्टर आरक्षण का पालन नियमानुसार नहीं किया गया है। इसकी लिखित शिकायत उन्होंने शासन स्तर पर की थी। शिकायत के आधार पर प्रदेश सरकार ने पूरे प्रकरण की जांच के लिए समिति बनाई है। कहा कि इस प्रकरण शामिल दस्तावेजों से छेड़छाड़ की जा सकती है। इसके लिए जरूरी है कि संबंधित पदाधिकारियों को जांच समिति का निर्णय आने तक अधिकार मुक्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed