{"_id":"5d7693ec8ebc3e93ba1b0f7f","slug":"kshatriya-sabha-will-agitate-if-electricity-rates-are-not-withdrawn-banda-news-knp512605941","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली दरें वापस न लीं तो क्षत्रिय सभा करेगी आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली दरें वापस न लीं तो क्षत्रिय सभा करेगी आंदोलन
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते क्षत्रिय महासभा।
- फोटो : BANDA
बांदा। बिजली की बढ़ी दरें वापस लेने की मांग करते हुए राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है। सोमवार को ज्ञापन कलक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। महासभा ने चेतावनी दी कि बढ़ी दरें वापस न ली गईं तो आंदोलन किया जाएगा।
कहा कि योगी सरकार ने बिजली दरों में 12 फीसदी की बढ़ोत्तरी की है। इससे मध्यम वर्ग के लोगों का घरेलू बजट गड़बड़ा गया है। उत्तर प्रदेश में पहले से ही महंगी बिजली है। अब और हो गई है। महासभा ने वृद्धि की निंदा की और राज्यपाल से अनुरोध किया कि दरें वापस लेने के लिए प्रदेश सरकार को निर्देश दें। यह भी मांग की कि दिल्ली की तर्ज पर यूपी में भी 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाए।
ज्ञापन देने वालों में महासभा के राष्ट्रीय संस्थापक देवेंद्र सिंह राणा, प्रदेश संरक्षक आशा सिंह व प्रदेश अध्यक्ष शोभा सिंह चौहान, संगठन मंत्री सरिता सिंह, जिलाध्यक्ष सुधा सिंह सहित मुकुल चौहान, सरोज चौहान, पुष्पेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह भदौरिया और युवराज सिंह आदि शामिल रहे। सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार सिंह ने ज्ञापन लिया।
विज्ञापन
क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ इकाइयां भंग
बांदा। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा में महिला प्रकोष्ठ की बुंदेलखंड, चित्रकूटधाम मंडल और बांदा जिला कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हीरा सिंह भदौरिया ने विज्ञप्ति में बताया कि रविवार को कालूकुआं में हुई महासभा की बैठक में यह निर्णय लिया गया। साथ ही संगठन की सक्रिय सदस्यता के लिए अभियान चलाने का फैसला हुआ। बताया कि एक माह के अंदर सर्वसम्मति से या मतदान के जरिए जिला कार्यकारिणी का चुनाव कराया जाएगा।
यह भी निर्णय लिया गया कि नया चुनाव होने तक अनीता सिंह चौहान कार्यवाहक जिलाध्यक्ष के रूप में काम करती रहेंगी। इसमें अधिकृत सदस्य ही भाग ले सकेंगे। बैठक में डा.सीमा सिंह, अर्चना सिंह चंदेल, सीमा सिंह गौर, रीना सिंह, साधना सिंह, रूपा सिंह चौहान, वंदना सिंह चौहान, अनीता सिंह चौहान, डा. नंदिता चौहान आदि शामिल रहे।