{"_id":"6096d0858ebc3edca86e7116","slug":"kovid-hospital-me-oxygen-ki-kami-na-ho-banda-news-knp6274175127","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड अस्पतालों में आक्सीजन और बेड की कमी न हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड अस्पतालों में आक्सीजन और बेड की कमी न हो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। जिलाधिकारी आंनद कुमार सिंह ने शनिवार को एल-3 कोविड अस्पताल राजकीय मेडिकल कालेज के कार्यों की समीक्षा की। ऑक्सीजन आपूर्ति की जानकारी ली। निर्देश दिए कि कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन और बेड की कमी न होने पाए। शिकायतें मिलीं तो कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में मेडिकल कालेज प्रधानाचार्य डा.मुकेश कुमार यादव ने अवगत कराया ऑक्सीजन के डी-टाइप 210 सिलिंडर भरे हैं। 160 सिलिंडर रास्ते में हैं। देर रात तक यहां प्राप्त हो जाएंगे। हमीरपुर व कानपुर से निरंतर चक्रानुसार सिलिंडर भरवाए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य को निर्देश दिए कि आइसोलेशन वार्ड एवं एचडीयू/आईसीयू से आक्सीजन सिलिंडर खाली होने पर उन्हें तत्काल रिफलिंग के लिए भेजा जाए। इमरजेंसी में जो भी मरीज आ रहे हैं, उन्हें तुरंत भर्ती किया जाए। पर्याप्त आक्सीजन की व्यवस्था सुनिश्चित रहे। ऑक्सीजन की उपलब्धता से संबंधित सूचना उन्हें व सीएमओ को उपलब्ध कराई जाए। ऑक्सीजन की कमी किसी भी दशा में नहीं होनी चाहिए। ये भी निर्देश दिए कि आयुक्त के निर्देशानुसार सीएमओ हमीरपुर से वार्ता कर 20 सिलिंडर तत्काल प्राप्त कर लें। प्रधानाचार्य ने बताया कि मौजूदा समय में 188 मरीज भर्ती हैं। इनमें 52 मरीज आईसीयू में हैं।
डीएम ने कहा कि कोरोना मरीजों को शासन की गाइड लाइन के अनुसार समय-समय पर नाश्ता व खाना दिया जाए। कोविड से जिन मरीजों की मौत हो रही है, उनकी सूचना कोविड पोर्टल पर तुरंत अपलोड की जाए। कोविड मरीजों का कोविड गाइड लाइन के अनुसार अंतिम संस्कार किया जाएगा। बेडों को सैनिटाइज कराया जाए। आईसीयू वार्ड प्रभारी डा. सुनील कुमार, मेडिशिन विभाग अध्यक्ष डा. अभिषेक राज, ऑक्सीजन प्रभारी डा.पीएन यादव, डा. दिलीप, डा. एके वर्मन, डा.शरद यादव आदि मौजूद रहे।