फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   korona karyo ko yogi ne clen chit di

बुंदेलखंड में कोरोना कार्यों को योगी ने दी क्लीन चिट

Sun, 23 May 2021 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
korona karyo ko yogi ne clen chit di
बांदा। बुंदेलखंड के दौरे पर रविवार को बांदा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में 22 दिनों के अंदर दो लाख से ज्यादा संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए हैं। चित्रकूटधाम मंडल में कोरोना नियंत्रण संबंधी कार्यों की सराहना करते हुए अफसरों और कर्मियों को क्लीन चिट दी। मंडल मुख्यालय स्थित राजकीय मेडिकल कालेज की बेड क्षमता 400 से बढ़ाकर 700 करने को कहा।
विज्ञापन

झांसी में निरीक्षण के बाद 3:25 बजे हेलीकाप्टर से बांदा पहुंचे सीएम ने मेडिकल कालेज में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक की। कहा कि केंद्र व राज्य सरकार मिलकर हर जिले को आक्सीजन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रही हैं। हमने तीसरी लहर की भी तैयारी की है। केंद्र और सरकारें एक-एक व्यक्ति के जीवन को बचाने के लिए पूरी ताकत और संसाधन लगा रही हैं। हमारा प्रयास है कि जीवन और जीविका दोनों बचाए जाएं। हम सभी मिलकर सदी की सबसे बड़ी महामारी का मुकाबला करेंगे। सीएम ने कहा कि वह बुंदेलखंड यही सब व्यवस्थाएं देखने आए हैं।
विज्ञापन

हरेक जिले में जनप्रतिनिधियों, प्रशासन, स्वास्थ्य तथा पुलिस ने अपनी जवाबदेही के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। बैठक के बाद मीडिया से रूबरू योगी ने कहा कि यह 100 वर्षों में सबसे बड़ी महामारी है। इसे हमारे प्रदेश में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक टीम और कोरोना वारियर्स ने अच्छी तरह फेस किया है। 24 अप्रैल को प्रदेश में 38 हजार पाजिटिव केस आए थे। यह आज 23 मई को घटकर 4800 हो गए हैं। 22 दिनों में 2.26 लाख से अधिक पॉजिटिव मरीजों को रिकवर करके उन्हें सकुशल घर भेजा है। प्रदेश का रिकवरी रेट 93 फीसदी हो गया है। पॉजिटिविटी सिर्फ दो फीसदी के आसपास है। अब तक प्रदेश में 4.67 करोड़ की टेस्टिंग हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed