फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   kisaan ne fanda laga jaan di

ट्रेन के आगे कूदा युवक, किसान ने फंदा लगा जान दी

Mon, 24 May 2021 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
kisaan ne fanda laga jaan di
बांदा। ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने और फांसी लगाकर लघु किसान ने आत्महत्या कर ली। दोनों ही घटनाओं में परिजन कोई ठोस वजह नहीं बता सके। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के बड़ोखर खुर्द गांव निवासी बल्लू का बेटा मेवालाल (18) ने रविवार की शाम घर से कुछ दूर निकली रेल लाइन पर जाकर ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के मामा अमित ने बताया कि दोपहर को भी दोस्तों के साथ रेल पटरी के आसपास देखा गया था, लेकिन कुछ देर बाद वह घर लौट आया था। शाम को आत्महत्या कर ली। दोस्तों से जानकारी की गई, लेकिन कोई कारण नहीं बता सका।
विज्ञापन

पिता के साथ खेतीबाड़ी में हाथ बंटाता था। उधर, मटौंध थाना क्षेत्र के बोधी पुरवा में लघु सीमांत किसान पुन्ना निषाद (55) ने सोमवार को सुबह खपरैल में अंगौछे से फांसी लगाकर जान दे दी। पत्नी गुजरतिया ने शव लटका देखा तो हड़कंप मच गया। मृतक के भतीजे लाल बाबू ने बताया कि दो बीघा जमीन में सब्जी की बारी लगाए था। मजदूरी भी करता था। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। मृतक के दो पुत्र हैं। गांव के कुछ लोगों से खेतीबाड़ी के लिए कर्ज भी ले रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed