फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Kidnapped trader left in jungle

अगवा आढ़ती को जंगल में छोड़ गए बदमाश

Fri, 26 Jun 2015 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 26 Jun 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
Kidnapped trader left in jungle

अगवा किए गल्ला आढ़ती से 10 हजार रुपये लूट कर डकैत हाथ-पैर बांध कर जंगल में छोड़कर चले गए। बदमाशों के चले जाने के बाद अपहृत की सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंचे परिजनों ने उसे बंधन मुक्त किया। कोतवाली पुलिस अपहृत से डकैतों के बारे में पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के दिवली पुरवा (नहरी) निवासी गल्ला आढ़ती हीरालाल कोरी (45) पुत्र स्वामीदीन को गुरुवार की रात एक दर्जन नकाबपोश डकैतों ने बंदूक के बल पर अगवा कर लिया था। अपहरण की सूचना पर करतल चौकी पुलिस और नरैनी कोतवाली पुलिस ने रात को ही जंगलों व आसपास के गांवों में कांबिंग शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


बाद में डकैतों ने गल्ला आढ़ती से 10 हजार रुपये लूट लिए और हाथ-पैर बांधकर जंगल में छोड़कर फरार हो गए। डकैतों के चले जाने के बाद व्यापारी ने अपने मोबाइल फोन से इसकी सूचना परिजनों को दी। पुलिस के सहयोग से परिजनों ने उन्हें ढूंढ निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारी हीरालाल ने बताया कि बदमाश डरा-धमका कर गांव के संपन्न व्यक्ति के बारे में पूछ रहे थे। कुछ जानकारी न दे पाने पर डकैतों ने उसके 10 हजार रुपये लूट लिए और छोड़कर जंगल की ओर निकल गए। कोतवाली प्रभारी केएन सिंह ने बताया कि मुक्त हुए व्यापारी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी के समक्ष बयान भी दर्ज किए गए। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

एक सप्ताह से डेरा डाले हैं डकैत
नरैनी। यूपी-एमपी की सीमा पर नहरी समेत आसपास के गांवों में पिछले एक सप्ताह से दस्यु दल डेरा डाले है। एक सप्ताह पूर्व इसी गिरोह ने नहरी गांव स्थित पहाड़ ठेकेदार को मारपीट कर 4 हजार रुपये लूट लिए।


चार दिनों पूर्व मंगलवार की रात 2 बजे डाक बंगले के सामने पिकेट ड्यूटी कर रहे पुलिस पर बदमाशों ने फायर झोंका था। इस जानलेवा हमले में सिपाही बाल-बाल बचे थे। बदमाशों की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत है। दिन ढलते ही ग्रामीण घरों में दुबक जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed