{"_id":"039f11aae7c2949cad02fe4d949b62a4","slug":"kick-boxing-between-the-medical-college-doctors-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कालेज डाक्टरों के बीच चले लात-घूंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कालेज डाक्टरों के बीच चले लात-घूंसे
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 06 Feb 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। पावर की हनक में मेडिकल कालेज के दो डाक्टर
विज्ञापन
आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। वहां मौजूद मरीजों और
तीमारदारों में अफरा-तफरी मच गई। कोतवाली प्रभारी ने फोर्स के साथ मौके पर
पहुंच कर मामला शांत कराया।
शनिवार को सुबह मेडिकल कालेज प्रधानाचार्य कार्यालय परिसर के नजदीक ईएनटी विभाग के डा. प्रदीप और हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. सुजीत कुमार के बीच तीखी झड़प हो गई।
विवाद ने तूल पकड़ लिया और दोनों एक-दूसरे पर पिल पड़े। जमकर लात-घूंसे चले। इलाज कराने आए मरीजों और तीमारदारों में अफरातफरी मच गई। अन्य चिकित्सकों ने बीच-बचाव किया। इसी बीच खबर पाकर कोतवाली प्रभारी जनमेजय सचान फोर्स के साथ पहुंच गए और दोनों डाक्टरों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दोनों डाक्टरों के बीच सुलह-समझौता हो गया है। किसी ने उन्हें तहरीर नहीं दी है। उधर, सूत्र बताते हैं कि दोनों डाक्टरों के परिजनों की पकड़ शासन और सत्ता दोनों में है। दोनों के बीच मेडिकल कालेज में वर्चस्व कायम करने को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है।
उधर, मेडिकल कालेज प्राचार्य सुनील कुमार आर्य ने बताया कि दोनों डाक्टरों के बीच मेडिकल कालेज के सामूहिक चिकिन को लेकर विवाद है। इसी बात पर दोनों में मारपीट हो गई। प्राचार्य ने कहा कि वह बाहर हैं। वापस आने पर मामला निपटाएंगे। दोनों को उनके आवासों पर भेज दिया जाएगा। ं