फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Khurhnd all stations connected to the villages without electricity

खुरहंड सब स्टेशन से जुड़े गांवों की बिजली गुल

Thu, 29 Oct 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 29 Oct 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन

बड़ोखर बुजुर्ग। बिजली विभाग की लापरवाही से अकबरपुर

विज्ञापन
(गिरवां) व खुरहंड उप केंद्र से जुड़े गांवों में तीन दिन से अंधेरा है। 33 केवी लाइन में फाल्ट से आपूर्ति ठप है। ग्रामीणों को मोबाइल आदि चार्ज करने के लिए शहर और रिश्तेदारों का यहां जाना पड़ रहा है।

खुरहंड और अकबरपुर 33/11 केवीए उपकेंद्र से क्षेत्र के खुरहंड, डिंगवाही, नगनेधी, हस्तम, महुआ, तेरा, पतौरा, जमुनी पुरवा, बड़ोखर खुर्द, तिंदवारा, बांधा पुरवा, सुहाना, पड़ुई, निवादा-मलहरा, माधौपुर, बड़ोखर बुजुर्ग, मनीपुर, गोविंदपुर, पैगंबरपुर, जरर, अर्जुनाह, गढ़ी, सरस्वाह, पतरहा, नई दुनिया, छनिया पुरवा, पिथौराबाद, गिरवां, शिवहद, दुर्गापुर, मोरवां, हुसैनपुर, निहालपुर, अकबरपुर आदि गांवों में बिजली गुल है।

अकबरपुर सब स्टेशन से गिरवां फीडर, अर्जुनाह फीडर सहित पंप कैनाल चल रहे हैं। आटा चक्कियों व स्पेलर कारखानों में पेराई-पिसाई के लिए बोरियों के ढेर लगे हैं। घरेलू कामकाज भी प्रभावित हैं। सहायक अभियंता रवींद्र कुमार ने बताया कि कर्मचारी फाल्ट खोज रहे हैं। लाइन को जल्द दुरुस्त किया जाएगा। रामशरण, सुखदेव, नत्थू, रामरतन इत्यादि ने उच्चाधिकारियों से बिजली आपूर्ति शुरू कराने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed