फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Ken water entered the water in low-lying areas

निचले इलाकों में पानी घुसा केन का पानी

Fri, 19 Aug 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 19 Aug 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
Ken water entered the water in low-lying areas
शहर के मानिककुंइयां में केन नदी की बाढ़ से डूबे मकान। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। बांदा शहर समेत केन के किनारे आबाद दर्जनों गांवों पर बाढ़ का खतरा है। उफनाए गंगऊ और बरियारपुर बांधों से छूट रहे पानी ने केन नदी में तबाही फैलाने वाली बाढ़ के हालात पैदा कर दिए हैं।

विज्ञापन


केन नदी शुक्रवार को 109 मीटर का पैमाना पार कर गई। यह खतरे के निशान से पांच मीटर ऊपर है। बांदा शहर के मानिककुंइयां, छाबी तालाब, निम्नीपार, खुटला इत्यादि मोहल्लों और नदी किनारे आबाद गंछा, कहला, गोड़ीबाबा, कनवारा, चकचटगन आदि गांवों में बाढ़ का पानी घुसने लगा है। केन नदी के और बढ़ने पर शहर के इन मोहल्लों के अलावा निम्नीपार, छिपटहरी, मर्दननाका, कलामतपुरा, कंचन पुरवा, क्योटरा आदि इलाके जलमग्न हो जाएंगे।
विज्ञापन


शुक्रवार को केन नदी नौ सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही थी। फिलहाल राहत की बात है कि चिल्ला घाट में यमुना नदी के तेवर अभी ठंडे हैं। इस नदी का जलस्तर 98 मीटर पर है। यह खतरे के निशान से अभी दो मीटर नीचे है। केन नहर प्रखंड के अधिशासी अभियंता ओम प्रकाश मौर्या ने बताया कि यमुना हमीरपुर में तो चार सेंटीमीटर प्रतिघंटा घट रही है लेकिन चिल्ला घाट में केन का पानी मिल जाने से यहां इसी तरफ से बढ़ना शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडल में रिकार्ड वर्षा, अभी दो दिन और बारिश
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में बीते 24 घंटे के दौरान रिकार्ड 126.2 मिलीमीटर बारिश हुई। शुक्रवार को 42 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली तेज पछुवा हवाओं ने जहां तमाम क्षति पहुंचाई वही तापमान को दो डिग्री और नीचे ढकेल दिया।

केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक पिछले 24 घंटों में बांदा जनपद में 147.5, महोबा में 138.6, हमीरपुर जिले में 106 और चित्रकूट जनपद में 113.3 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है। चारों जिलों में मंडल की औसत बारिश 126.2 मिलीमीटर रही। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में दो-दो डिग्री की कमी आई है।  कृषि विश्वविद्यालय में मौसम विशेषज्ञ डॉ.एसएस खां ने बताया कि पिछले चार दिनों में 292 मिलीमीटर बारिश ने नया कीर्तिमान बनाया है।


उन्होंने बताया कि अचानक सक्रिय हुई मानसूनी गतिविधियों व बदले विंड पैटर्न से बुंदेलखंड में खासकर एमपी से जुड़े कम दबाव वाले इलाकों में यह बारिश हो रही है। पूर्वानुमान के मुताबिक अभी दो दिन तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed