फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Ken-Betwa link project threatens wildlife

केन बेतवा लिंक परियोजना से वन्य जीवों को खतरा, कॉरिडोर विकसित करने की योजना

Tue, 07 Jun 2022 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Ken-Betwa link project threatens wildlife
Ken-Betwa link project threatens wildlife - फोटो : BANDA
बांदा। केन-बेतवा लिंक परियोजना से वन्य जीवों को होने वाले नुकसान पर भारतीय वन्य जीव संस्थान ने गहरी चिंता जताई है। इसे देखते हुए केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश के रानीपुर वन्य जीव अभयारण्य और मध्यप्रदेश के दुर्गावती व नौरादेही वन्यजीव अभयारण्य के मध्य एक कॉरिडोर विकसित करने की योजना बनाई है। इसकी मदद से तीनों अभ्यारण्य में जीवों के अनुकूलता के अनुरूप एक माहौल मिल सकेगा। इसके लिए जल शक्ति मंत्रालय ने ट्वीट कर जानकारी दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि केन-बेतवा नदियों को जोड़ने के साथ जीवों के संरक्षण के लिहाज से विस्तृत कार्य योजना तैयार है। इससे रानीपुर में बाघों के संरक्षण के साथ गिद्ध और घड़ियाल जैसे अन्य कई प्रजातियों के जीवों का भी संरक्षण आसानी से होगा। जीवों के संरक्षण के लिए दोनों नदियों और उनके आसपास के पूरे इलाके का व्यापक अध्ययन और विश्लेषण किया गया है।
विज्ञापन

देहरादून के वैज्ञानिकों ने तैयार की रिपोर्ट
मंत्रालय ने ग्रेटर पन्ना लैंडस्केप के लिए एकीकृत लैंडस्केप प्रबंधन योजना फाइनल कर दी है। इसे भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्ल्यूआइआइ) देहरादून के वैज्ञानिकों ने तैयार किया है। इस परियोजना की वजह से तीनों अभ्यारण्य के जीव सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में वन्य जीवों को सुरक्षित दूसरे स्थान पर बसाने के लिए कोर एरिया को विस्तार देने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 फीसदी हिस्सा पानी में डूब जाएगा
परियोजना से पन्ना टाइगर रिजर्व का करीब 50 फीसदी हिस्सा पानी में डूब जाएगा। ऐसे में टाइगर रिजर्व के दोनों नदियों केन और बेतवा पर बनने वाले ढोढन बांध में अब सबसे बड़ी अड़चन पन्ना टाइगर रिजर्व ही है। पहले यहां से वन्यजीवों को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाना है। इसके लिए प्रक्रिया तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed