फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Keep your conduct sacred teacher- commissione

अपना आचरण पवित्र रखें शिक्षक- कमिश्नर

Tue, 27 Oct 2015 11:23 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, बांदा
ब्यूूराे/अमर उजाला, बांदा Updated Tue, 27 Oct 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
Keep your conduct sacred teacher- commissione

विज्ञापन

बांदा। मंडलायुक्त एल वेंकटेश्वर लू ने शिक्षकों से कहा कि शिक्षा देना पुण्य कार्य है। शिक्षकों को समाज में जो सम्मान मिलता है वह उनके पुनीत कार्य की बदौलत। हर एक शिक्षक का नैतिक दायित्व है कि छात्र-छात्राओं को सर्वांगीण विकास करें और पूरे लगन व मेहनत से शिक्षा का अलख जगाएं। मंडलायुक्त मंगलवार को आर्य कन्या इंटर कालेज में आयोजित शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी में शिक्षकों को संबोधित कर रहे थे।  


उन्होंने कहा कि शिक्षक बच्चों को सादगी और सद्व्यवहार की शिक्षा दें। अपना आचरण पवित्र रखें। आयुक्त ने यह भी कहा कि हम सभी को दिखावे से दूर रहकर अपना काम निष्ठा और कर्मठता से करना चाहिए। शिक्षकों से कहा कि श्रेष्ठ व्यक्ति ही गुरु है। इसलिए  समाज में अपनी श्रेष्ठता स्थापित करें। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.ओपी त्रिपाठी ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों को शासन जो पैसा दे रहा है उसका पूरी ईमानदारी से सदुपयोग करके पठन-पाठन की गुणवत्ता सुधारें। स्कूल समय से पहुंचे और समय से छोड़ें। संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज कुमार द्विवेदी ने कहा कि इंटर और हाईस्कूल परीक्षा का पूरे
विज्ञापन

जीवन में एक अलग महत्व है। शिक्षक पूरे मनोयोग से विद्यार्थियों को पढ़ाएं।

जिला विद्यालय निरीक्षक हिफजुर्रहमान ने कहा कि शैक्षिक उन्नयन गोष्ठियों को मकसद ही यही है कि शिक्षा में सुधार आए और गुणवत्ता बढ़े। मेजबान कालेज आर्य कन्या की प्रबंधक शमीम बानो ने भी संबोधित किया। उप निदेशक अर्थ एवं संख्या एसएन त्रिपाठी, प्रधानाचार्य आर्य कन्या उर्मिला सहित नीलम वर्मा आदि प्रधानाचार्यों से संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



आयुक्त की पत्नी ने बालिकाओं को बिस्कुट बांटे
बांदा। मंडलायुक्त की पत्नी एल फनी ने मंगलवार को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, महोखर में बालिकाओं को फल और बिस्कुट बांटे। उन्होंने कहा कि शिक्षा ऐसा माध्यम है जिससे बालिकाएं समाज में पुरुषों की बराबरी से चलने में सक्षम होती हैं। बेटियां देश की अमूल्य निधि हैं। उन्होंने बालिकाओं से कहा कि किसी भी चीज की जरूरत हो तो उन्हें बताएं। उप निदेशक अर्थ एवं संख्या की धर्मपत्नी रेखा त्रिपाठी ने भी छात्राओं की प्रतिभा को सराहा। उप निदेशक एसएन त्रिपाठी, उप मुख्य परीवीक्षा अधिकारी सुभाष सचान सहित एबीएसए और विद्यालय के वार्डेन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed