{"_id":"6b047afa8c92fe4f940f91f8","slug":"kartik-purnima-fair-at-kalinjar-fort-begins-today-banda-news-c-212-1-mah1012-155101-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: कालिंजर दुर्ग में कार्तिक पूर्णिमा मेला आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: कालिंजर दुर्ग में कार्तिक पूर्णिमा मेला आज से
Mon, 23 Nov 2026 11:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 23 Nov 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
कालिंजर। भगवान नीलकंठ की तपोस्थली कालिंजर दुर्ग में कार्तिक पूर्णिमा मेले की रौनक छाने लगी है।
सोमवार से शुरू होने वाले पांच दिवसीय मेले के लिए दुकानें सज गई हैं। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले तैयार किए जा रहे हैं। इस बार करीब छह लाख श्रद्धालुओं और दर्शकों के पहुंचने की संभावना है।
कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालु दुर्ग के ऐतिहासिक जलकुंडों और सरोवरों में आस्था की डुबकी लगाएंगे। इनमें कोटि तीर्थ तालाब, बूढ़ा-बूढ़ी तालाब, स्वर्गारोहण कुंड, सीता कुंड और राम कटोरा तालाब प्रमुख हैं। स्नान के बाद श्रद्धालु भगवान नीलकंठ महादेव के दर्शन और जलाभिषेक करेंगे।
नीलकंठ मंदिर के राज पुरोहित पंडित दिनेश मिश्रा ने बताया कि मेले का इतिहास चंदेलकालीन परंपरा से जुड़ा है। मान्यता है कि भगवान नीलकंठ के पुत्र भगवान कार्तिकेय के जन्मोत्सव से इस मेले की शुरुआत हुई थी। वर्षों से यहां पांच दिवसीय मेला लगता आ रहा है। बुंदेलखंड के साथ मध्यप्रदेश के कई जिलों से भी लोग मेले में शामिल होने आएंगे।