फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Kanungo arrested red handed taking bribe of eight thousand rupees

Banda News: कानूनगो आठ हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Sat, 07 Jun 2025 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Kanungo arrested red handed taking bribe of eight thousand rupees
थाने में मौजूद पकड़ा गया राजस्व निरीक्षक। - फोटो : संवाद
तिंदवारी/बबेरू (बांदा)। जमीन की पैमाइश के लिए रिश्वत मांग रहे राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) को शुक्रवार को भ्रष्टाचार निवारण संगठन टीम ने रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन




टीम प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि बबेरू के किसान अवधेश ने राजस्व निरीक्षक बबेरू लाला भइया वर्मा से जमीन की पैमाइश के लिए अनुरोध किया था। इस पर निरीक्षक ने आठ हजार रुपये की मांग रख दी। किसान अवधेश ने पैमाइश के एवज में रिश्वत मांगने की सूचना एंटी करप्शन टीम को दी। बताया कि आठ हजार रुपये न देने पर काफी दिनों से पैमाइश रुकी हुई है। शिकायत के आधार पर बीते कई दिनों से कानूनगो पर नजर रखी जा रही थी। शुक्रवार को जब शिकायतकर्ता ने टीम के दिए रुपये राजस्व निरीक्षक को सौंपे तो उन्हें रंगे हाथ पकड़ा गया।
विज्ञापन

टीम कानूनगो को तिंदवारी थाने लाकर पूछताछ कर रही है। ट्रैप टीम में निरीक्षक श्यामबाबू, जाकिर हुसैन, आरक्षी देवेंद्र प्रताप सिंह, अभिषेक सिंह, नितिन, कंचन, चंद्रपाल सिंह, शारदा प्रसाद शामिल रहे। अधिकारियों ने बताया कि कानूनगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed