फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   kalyaanakaaree divas ke roop mein manaaya bahanajee ka janmadin

कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया बहनजी का जन्मदिन

Fri, 15 Jan 2021 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
kalyaanakaaree divas ke roop mein manaaya bahanajee ka janmadin
मायावती के जन्मदिन पर गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर कैंडल जलाते बसपा नेता। - फोटो : BANDA
बांदा। बसपा नेताओं ने पार्टी सुप्रीमो मायावती का 65वां जन्मदिन शुक्रवार को कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाते हुए कहा कि देश में समतामूलक समाज की स्थापना के कारवां को सिर्फ बसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ही आगे बढ़ा सकती हैं। उन्हें महिला शक्ति का प्रतीक और सुशासन की देवी बताया।
विज्ञापन

राइफल क्लब ग्राउंड में हुई सभा में बुंदेलखंड सेक्टर प्रभारी डा. मधुसूदन कुशवाहा ने कहा कि बहनजी का जीवन संघर्ष से भरा हुआ है। पूर्व राज्य मंत्री बाबूलाल कुशवाहा ने कहा कि डा. आंबेडकर और कांशीराम के संघर्ष के रास्ते पर चलकर मायावती समतामूलक समाज बना रही हैं।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री रामसेवक शुक्ला ने केंद्र और राज्य सरकारों पर आरोप लगाया कि निजीकरण से देश को फिर गुलाम बनाना चाहती है। जिला उपाध्यक्ष अयूब खां ने मायावती को सर्व समाज का नेता बताते हुए उनके कार्यकाल की योजनाएं याद दिलाई। बसपा नेताओं ने कहा कि पंचायत चुनाव में सबसे ज्यादा बसपा समर्थित प्रत्याशी जीतेंगे। साथ ही अगले वर्ष के विधान सभा चुनाव में भी बसपा अपना परचम लहराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पूर्व बसपा नेताओं ने गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर दीप जलाया और डा. आंबेडकर व कांशीराम के चित्र पर फूल चढ़ाए। संचालन जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष बल्देव प्रसाद वर्मा और महासचिव रामसेवक प्रजापति ने किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह वर्मा ने की।

सभा के पूर्व जिला अस्पताल में मरीजों को फल बांटे। इस मौके पर किरण यादव, रामराज पटेल, जयराम सिंह (बछेउरा), मयंक द्विवेदी, तवारिक खां, प्रकाश रावत, आरके वर्मा, शिवकरन दिनकर, गणेश द्विवेदी, धीरज राजपूत, अरुण सिंह, कबीर बेदी, विजय बहादुर वर्मा, मूलचंद्र यादव, संजय सोनकर, इरफान अली, शमीम खां, पूर्व डीडीसी रईस अहमद, कमलेश पांडेय, मातादीन अंबेडकर, रमेश सोनी, सुरेश निषाद, सचिंद्र वर्मा (अतर्रा), देवकुमार यादव, मनोज कुशवाहा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed