फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Kalratri mother worship, porridge-Puri divided

मां कालरात्रि को पूजा, हलुवा-पूड़ी बांटा

Sat, 08 Oct 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 08 Oct 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Kalratri mother worship, porridge-Puri divided
बलखंडीनाका में नवचेतना बाल समाज द्वारा सजाई गई प्रतिमा। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। शारदीय नवरात्र की सप्तमी पर मां कालरात्रि की पूजा की गई। घरों से लेकर मंदिरों तक पूजन कीर्तन हुआ। ढोलकों की थाप पर भजन-कीर्तनों का भी दौर चला। पंडालों में कन्या भोज और प्रसाद के लंगर हुए।

विज्ञापन


नवरात्र की सप्तमी को कालरात्रि की पूजा से वह भक्तों की सभी मनोवांछित कामनाएं पूरी करती हैं। शंकर के रूप में वह कभी रुद्राणी बनकर भक्तों का कल्याण करती हैं तो कभी चंडिका बनकर चंड-मुंड का संहार करती हैं। उधर, नवरात्र की समाप्ति की ओर है। कालूकुआं चौराहे पर सजी देवी प्रतिमा राजस्थान के कैला देवी मंदिर का लुक लिए है। मर्दननाका (डीएवी कॉलेज) रोड में कलाकारों ने रंगीन रस्सियों के सहारे देवी पंडाल को कानपुर के जेके मंदिर का स्वरूप दिया है।
विज्ञापन


सट्टन चौराहे पर करीब 40 फीट ऊंचा देवी पंडाल में रंगीन रोशनी में भव्य नजर आता है। उधर, अतर्रा प्रतिनिधि के मुताबिक जय वैष्णो देवी सेवा संघ लखन कालोनी की ओर से 40 सालों से देवी प्रतिमा सजाई जा रही है। सिद्धपीठ के रूप में प्रसिद्ध इस प्रतिमा के दर्शन को दूर-दराज से भक्त आ रहे हैं। पंडित राकेश त्रिपाठी यहां पूजा का जिम्मा संभाले हैं। संरक्षक कवींद्र कुमार त्रिवेधी ने बताया कि मूर्ति व पंडाल लाइट जबलपुर से आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकुमार पटेल, राजकुमार गुप्ता, राकेश गौतम, पप्पू गुप्ता, रामदेव गुप्ता, रोहित, आशीष, राजकिशोर वाजपेयी आदि का सहयोग है। उधर, मटौंध में दर्जन भर से ज्यादा दुर्गा प्रतिमाएं भक्तों का मन मोह रही हैं। इचौली चौराहे पर रामआसरे राही (महोबा) और निरंजन पार्टी (सरीला) के बीच जवाबी कीर्तन हुई। बराबरी रही दोनों पार्टियों को शील्ड व नगद पुरस्कार दिया गया। संचालक रविकरण ने विधायक दलजीत सिंह को सम्मानित किया। उधर, शुकलाना मोहाल में कानपुर की भजन गायिका भावन सिंह के भजनों पर भक्त रात भर झूमे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed