फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Kalinjar Fort started 'event' shooting

कालिंजर दुर्ग से शुरू हुई ‘स्पर्धा’ की शूटिंग

Sat, 12 Mar 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा Updated Sat, 12 Mar 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
Kalinjar Fort started 'event' shooting
कालिंजर दुर्ग में स्पर्धा फिल्म की शूटिंग का पहला दृश्य। - फोटो : अमर उजाला

कालिंजर। शुक्रवार को यहां एतिहासिक दुर्ग फिल्म स्टूडियो जैसा नजारा था। अभिनेता और निर्देशक टीम का जमघट था। तमाशाइयों की भी तादाद खासी रही। मौका था बुंदेलखंड की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म ‘स्पर्धा’ की शूटिंग का। पहला दृश्य दुर्ग से ही फिल्माया गया।

विज्ञापन


फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर जीएस चंद्रा के निर्देशन में यह फिल्म बनाई जा रही है। इसके प्रोड्यूसर रोहित गुप्ता (इलाहाबाद) हैं। वे मुंबई में रहते हैं। उनका मानना है कि बुंदेलखंड में शूटिंग के लिए आकर्षक लोकेशन हैं।
विज्ञापन


यह फिल्म बुंदेलखंड की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसके 80 फीसदी दृश्य बुंदेलखंड मेें ही फिल्माए जाएंगे। शुरुआत कालिंजर दुर्ग से की गई है। पहला दृश्य दुर्ग के रानी महल मेें फिल्माया गया। बांदा के 16 वर्षीय छात्र विश्वास खत्री ने कोटि तीर्थ तालाब के पास तुलसी दास का अभिनय दर्शाते हुए दुर्ग के बरगद तले बैठकर रामायण लिखने का अभिनय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्ग मेें अभी दो दिन और शूटिंग होगी। हीरो की भूमिका गौरव शर्मा और हिरोइन की भूमिका तेज देवकर अदा करेंगी। डायेक्टर ने दावा किया फिल्म में बुंदेलखंड के 30 लोग रोल अदा करेंगे। शूटिंग देखने के लिए ग्राम प्रधान रामबहोरी कुशवाहा सहित हश्चिंद्र यादव, महफूल अली, शब्बीर, शीलूराज, बाबी खान, हरीकृष्ण पुरवार, राजेंद्र खत्री आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed