फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   jila panchyat sadasya lapata

जिला पंचायत सदस्य लापता, गुमशुदगी दर्ज

Sun, 20 Jun 2021 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
jila panchyat sadasya lapata
नरैनी। जमवारा वार्ड 24 से नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य सुमनलता शनिवार की शाम से लापता हैं। पति और परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला डीडीसी की खोज शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पति का कहना है कि भतीजी के तिलक कार्यक्रम में रस्म को लेकर पत्नी से कहासुनी हो गई थी। कोतवाली क्षेत्र के खलारी गांव का शिक्षक यशवंत पटेल अपनी जिला पंचायत सदस्य पत्नी सुमनलता और बच्चों के साथ कालिंजर मार्ग पर नहर पटरी में किराये के मकान में रहता है। शनिवार की शाम पत्नी सुमनलता पूजा करने के लिए घर के अंदर गई थी। कुछ देर बाद वह बिना बताए कहीं चली गई।
विज्ञापन

पति ने बताया कि गांव में उसकी भतीजी का शनिवार को तिलक कार्यक्रम था। इसमें उसने कुछ नेंग दस्तूर के लिए कहा। इस पर डीडीसी पत्नी ने आपत्ति जताते हुए रुपये देने से मना कर दिया। पति-पत्नी के बीच तकरार हो गई। पति ने बताया कि तब से वह लापता है। कोतवाली में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक सविता श्रीवास्तव ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज की गई है। महिला की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed