{"_id":"6096d1438ebc3e8d3a6eeb6d","slug":"jila-panchyat-sadasya-anpadh-banda-news-knp627417844","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत सदस्य : तीन अंगूठा छाप और चार प्राइमरी पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत सदस्य : तीन अंगूठा छाप और चार प्राइमरी पास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। जिला पंचायत सदस्य (डीडीसी) में ग्रामीण मतदाताओं ने तीन निरक्षर सदस्यों पर भरोसा जताया है। इनके अलावा चार प्राइमरी, दो जूनियर हाईस्कूल और मात्र एक हाईस्कूल उत्तीर्ण सदस्य जिले के सबसे बड़े सदन में प्रतिनिधित्व करेंगे। हालांकि नवनिर्वाचितों में परास्नातक और स्नातक जिला पंचायत सदस्यों की संख्या सात-सात है। खास बात यह है कि परास्नातक धारकों में पांच सदस्य महिलाएं हैं। इनके अलावा छह लोग इंटर उत्तीर्ण है। जिला पंचायत सदस्य के सभी 30 सीटों के परिणाम प्रदेश निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर अपलोड हैं।
चुनाव परिणाम आने के बाद निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर नवनिर्वाचित सभी 30 जिला पंचायत सदस्यों का ब्योरा अपलोड है। पंचायत चुनाव नामांकन पत्र में शैक्षिक योग्यता के कालम में भरे गए विवरण के मुताबिक नवनिर्वाचित 30 जिला पंचायत सदस्यों में निरक्षर सदस्यों की संख्या तीन है। इनके शैक्षिक कॉलम में निरक्षर दर्ज है। इनमें वार्ड नंबर-9 से गायत्री देवी, वार्ड-17 से असरफुल अमीन और वार्ड-25 से राजकुमारी शामिल हैं। प्राइमरी तक शिक्षा हासिल करने वाले सदस्यों में वार्ड-1 से राजाराम विश्वकर्मा, वार्ड-14 से रेखा सिंह, वार्ड-18 से राजरानी व वार्ड-21 से मीरा देवी हैं। वार्ड-5 से कृष्णा देवी और वार्ड-27 से चंद्रशेखर जूनियर हाईस्कूल तक पढ़े हैं। वार्ड-6 से सुनील सिंह एक मात्र हाईस्कूल उत्तीर्ण सदस्य हैं।
इंटर पास करने वालों में वार्ड-4 से इंद्रजीत, वार्ड-13 से प्रेमा निषाद, वार्ड-15 से सुजाता राजपूत, वार्ड-16 से संतराम सिंह, वार्ड-28 से कमलेश साहू व वार्ड-30 से शिवकरण सदस्य बने। स्नातक योग्यता हासिल करने वालों में वार्ड-7 से अरुण पटेल, वार्ड-10 सीता सिंह, वार्ड-11 नीरज प्रजापति, वार्ड-19 सदाशिव अनुरागी, वार्ड-20 रामकेश सिंह, वार्ड-22 मयंक द्विवेदी और वार्ड-24 से सुमन सिंह पटेल सदस्य निर्वाचित होकर जिले के सबसे बड़े सदन पहुंच गए। परास्नातक योग्यताधारियों में वार्ड-2 से रजनी, वार्ड-3 मंजू देवी, वार्ड-8 भरत सिंह, वार्ड-12 श्वेता सिंह, वार्ड-23 आशा वर्मा, वार्ड-26 मीरा बाई पटेल और वार्ड-29 से अब्दुल रईस शामिल हैं।
विज्ञापन
50 फीसदी सीटों पर आधी आबादी का कब्जा
बांदा। जिला पंचायत सदस्य चुनाव में आधी आबादी ने 50 फीसदी सीटों पर कब्जा किया है। 30 सदस्यों में 15 महिला सदस्य चुनी गईं। इतने ही पुरुष सदस्य हैं। हालांकि पिछले चुनाव से इस वर्ष महिला सदस्यों की संख्या कम है। दो मई को घोषित नतीजों के मुताबिक इस वर्ष चुनी गईं महिला सदस्यों में रजनी, मंजू देवी, कृष्णा देवी पटेल, गायत्री देवी, सीता सिंह, श्वेता सिंह, प्रेमा निषाद, रेखा सिंह, सुजाता राजपूत, राजरानी, मीरा देवी, आशा वर्मा, सुमन सिंह पटेल, राजकुमारी व मीराबाई पटेल शामिल हैं। जबकि पिछले पंचायत चुनाव में महिला सदस्यों की संख्या 19 रही। इनमें मंजू, मीना कुमारी, आशा देवी, नीतू सिंह, गीता, दीपा सिंह, रमा यादव, कैलशिया, प्रीति कुमारी, अंजना, सरिता द्विवेदी, नीलम देवी, विनीतिका द्विवेदी, खैरुन निशा, पुष्पा, आशा वर्मा, आराधना, आशा व निर्मला देवी शामिल रहीं। इनके वार्ड नंबर क्रमश: 2, 5, 6, 7, 9, 10, 11, 15, 16, 17, 18, 19, 23, 24, 25, 26, 27, 28 व 29 हैं।