{"_id":"61c6148f5475e812102fa5ab","slug":"jeep-collided-with-a-tree-on-the-highway-two-youths-died-banda-news-knp671519532","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर पेड़ से टकराई जीप, दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर पेड़ से टकराई जीप, दो युवकों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतर्रा (बांदा)। नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को तड़के पांच बजे इंजीनियरिंग कॉलेज के पास तेज रफ्तार जीप पेड़ से टकरा गई, जिससे दो युवकों की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने दोनों शव और घायल चालक को बाहर निकालकर और पुलिस को जानकारी दी।
महोबा जिले के खन्ना थाना क्षेत्र के ग्योड़ी गांव निवासी बदन सिंह का बेटा देवेंद्र सिंह (22) और उसका साथी शिवदास यादव (23) जीप से अतर्रा क्षेत्र के बल्लान गांव में बहन के यहां डीजल देने आए थे। जीप सुरेश चला रहा था। अचानक तेज रफ्तार जीप का एक्सल अचानक टूट गया, जिससे बेकाबू होकर जीप सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। जीप की टक्कर से पेड़ भी उखड़कर हाईवे पर जा गिरा, जिससे काफी देर तक हाईवे अवरुद्ध रहा। जीप सवार तीनों युवक अंदर ही फंसे रहे। सुबह राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शीशे तोड़कर तीनों को बाहर निकाला।
देवेंद्र और शिवदास की मौत हो चुकी थी, जबकि सुरेश घायल था। एसएसआई राजेश मिश्रा और दरोगा पवन पांडेय के साथ मौके पर पहुंचे और तीनों को अस्पताल भेजा। सुरेश को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है। शिवदास तीन भाइयों में सबसे छोटा और देवेंद्र दो भाइयों में छोटा था। दोनों अविवाहित थे। दोनों ही खेतीबाड़ी में हाथ बंटाते थे। एक ही गांव में दो की मौत से शोक छा गया।