फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   jarjar sadak aur anna jaanavaron se graameen pareshaan, pradarshan kiya

जर्जर सड़क और अन्ना जानवरों से ग्रामीण परेशान, प्रदर्शन किया

Tue, 11 Aug 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
jarjar sadak aur anna jaanavaron se graameen pareshaan, pradarshan kiya
बबेरू तहसील परिसर में प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : BANDA
बबेरू। क्षेत्र में अन्ना जानवरों और जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। एसडीएम को अलग-अलग ज्ञापन सौंपे। ग्रामीणों ने बताया कि कोर्रम, साथी, भदेहदू, फुफूंदी, करिंगा, अकौना, कोर्रा खुर्द, दफ्तरा, कैरी, लौली, टीकामऊ, कोनी, पवई, मिलाथू, बड़ागांव, पल्हरी, पारा बिहारी आदि गांवों में अन्ना पशु फसलें नष्ट कर रहे हैं। इनसे दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। ग्रामीणों ने अन्ना मवेशियों को आश्रय स्थल में बंद कराने की मांग की है।
विज्ञापन

वहीं दूसरे ज्ञापन में साथी-मिलाथू सड़क जर्जर होने से आवागमन में परेशानी बताई गई। कहा गया कि छात्रों को भी दुश्वारी हो रही है। नाले पर बनी पुलिया क्षतिग्रस्त हो चुकी है। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि शीघ्र समस्याएं दूर न हुईं तो क्षेत्रवासी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन और ज्ञापन में समाजसेवी पीसी पटेल, अरुण कुमार पटेल, नरेंद्र पटेल, अरुण सिंह, परशुराम पटेल, देवेंद्र सिंह पंकज, मान सिंह वर्मा, संजय पटेल, राहुल पटेल, सत्येंद्र, रामविलास, जितेंद्र कुमार, सरस्वतीशरण, कमलाकांत, श्रीराम पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed