फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   ITI written examination

आईटीआई में लिखित परीक्षा की वकालत, विद्यार्थी परिषद ने गवर्नर को भेजा ज्ञापन

Sat, 04 Apr 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 04 Apr 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
ITI written examination

आईटीआई में मेरिट के आधार पर दाखिले दिए जाने का अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में विरोध किया है। कहा है कि पूर्व की तरह लिखित परीक्षा के आधार पर प्रवेश की प्रक्रिया बहाल रखी जाए।

विज्ञापन


शनिवार को विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन यहां अपर जिलाधिकारी को सौंपा। इसमें कहा गया है कि पूर्व में आईटीआई मेें प्रवेश लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर मिलते थे। अब इस वर्ष शासन ने नियम बदलकर लिखित परीक्षा के बजाए हाईस्कूल में प्राप्त अंकों के अनुसार मेरिट बनाकर प्रवेश दिए जाने की व्यवस्था लागू की है।
विज्ञापन


यह छात्रों के हित में नहीं है क्योंकि हाईस्कूल में 30 अंक सिर्फ प्रैक्टिकल में मिल जाते हैं। इससे मेरिट काफी चढ़ी होती है। ऐसे में तमाम छात्र आईटीआई से वंचित रह जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिषद ने चेतावनी दी कि ऐसा नहीं किया गया तो प्रदर्शन करेंगे। ज्ञापन देने वालों में जितेंद्र राज, शिव प्रताप, दिनेश यादव, सतीश यादव, राजेश साहू, शिवम त्रिपाठी, अमर सिंह राजपूत, आर्ययत शर्मा, मोहित निगम, शशिकांत आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed