{"_id":"6a5e6d773f389fc14e0ec214","slug":"intermittent-rain-for-two-hours-made-the-weather-pleasant-banda-news-c-212-1-sknp1006-149876-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: दो घंटे हुई रुक-रुककर बारिश से मौसम हुआ सुहाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: दो घंटे हुई रुक-रुककर बारिश से मौसम हुआ सुहाना
Tue, 21 Jul 2026 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 21 Jul 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
फाेटो-8- बांदा शहर में बारिश के बीच ई रिक्शा से जाते स्कूली बच्चे। संवाद
बांदा। सोमवार को दोपहर एक बजे हुई बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। तकरीबन दो घंटे तक रुक-रुककर बारिश हुई। जनपद में 11.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश से शहर में जगह-जगह जलभराव रहा। उधर, बारिश होने से किसानों से चेहरे खिल उठे। किसान धान और तिल की खेती के लिए बारिश को वरदान बता रहे हैं।
सोमवार दोपहर करीब एक बजे आसमान में उमड़-घुमड़कर आए बादलों के बीच से बारिश का क्रम शुरू हुआ। यह तकरीबन दो घंटे तक चला। बीच-बीच में हल्की और मध्यम वर्षा हुई। बारिश से हवा में नमी का प्रतिशत 87 रहा। आठ किमी की रफ्तार से हवा चली। अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री पर रहा। बारिश से शहर के कुछ इलाकों लोहिया पुल, प्रमुख सड़कों व झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जलभराव रहा।
उधर, ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों ने बताया कि बारिश होने से उनकी धान व तिल की फसल को फायदा होगा। कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कृषि एवं मौसम विज्ञानी डॉ. दिनेश शाहा ने बताया कि सात दिन का बारिश का अलर्ट है। हल्की और मध्यम वर्षा होती रहेगी। इस बारिश से किसानों का फायदा होगा।