{"_id":"6aeb7dce5bb274ca9c088f04","slug":"instructions-for-upgrading-the-running-room-banda-news-c-212-1-bnd1020-154331-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: रनिंग रूम अपग्रेड करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: रनिंग रूम अपग्रेड करने के निर्देश
Thu, 05 Nov 2026 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Thu, 05 Nov 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
फोटो-22-अतर्रा रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण करते महाप्रबंधक नरेश पाल। स्रोत: रेलवे
बांदा। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने बुधवार को भीमसेन-मानिकपुर रेलखंड का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने जिले के बांदा, अतर्रा और मानिकपुर रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं, विकास कार्यों और परिचालन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बांदा स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों की प्रगति देखी। साथ ही क्रू लॉबी और रनिंग रूम का निरीक्षण कर अपग्रेड करने के निर्देश दिए।
महाप्रबंधक ने परख निरीक्षण यान से रेलखंड का निरीक्षण किया। बांदा स्टेशन पर खड़ी सवारी गाड़ी के शौचालयों की स्वच्छता, यात्री प्रतीक्षालय, बुकिंग हॉल, एप्रोच रोड और आवागमन मार्गों की व्यवस्था देखी। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन विकास का लेआउट प्लान भी देखा।
अतर्रा स्टेशन पर सर्कुलेटिंग एरिया, स्टेशन मास्टर पैनल और नवनिर्मित स्टेशन भवन का निरीक्षण किया। इससे पहले कानपुर के घाटमपुर स्टेशन पर निर्माणाधीन नई स्टेशन बिल्डिंग का लेआउट प्लान देखा और निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। पुराने स्टेशन मास्टर कक्ष सहित यात्री सुविधाओं का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
निरीक्षण कार्यक्रम के अंतिम चरण में मानिकपुर स्टेशन की व्यवस्थाएं देखीं। अतर्रा से मानिकपुर के बीच निरीक्षण यान से दोहरीकरण कार्यों की प्रगति परखी। इस दौरान ट्रैक ज्योमेट्री, कर्व, पुल, समपार फाटक और स्टेशनों की साफ-सफाई का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान झांसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार, महाप्रबंधक के सचिव अखिल शुक्ल, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर समन्वय आशुतोष चौरसिया, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा, वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर सामान्य अशोक प्रिय गौतम मौजूद रहे।