फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Instructions for posting on the basis of reservation

आरक्षण के आधार पर तैनाती करने के निर्देश

Mon, 02 Aug 2021 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Instructions for posting on the basis of reservation
बांदा। डीएम आनंद कुमार सिंह ने डीपीआरओ व बीडीओ समेत ग्राम पंचायत सचिवों को निर्देश दिए कि पंचायतों में आरक्षण के आधार पर पंचायत सहायक, एकाउंटेंट कम-डाटा एंट्री आपरेटर तैनात किए जाएं। कोरोना मृतकों के आश्रितों को प्राथमिकता दें। चयन प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ हो।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि चयन के दौरान आवेदक से इस बात का प्रमाणपत्र लिया जाए कि वह किसी भी मान्यता प्राप्त केंद्र सरकार व राज्य सरकार की सेवा से पृथक नहीं किया गया है और न ही सेवामुक्त का दंड दिया गया। किसी अपराध में सजा न हुई हो। सचिवों को निर्देश दिए कि नियत तिथि तक आवेदन प्राप्त करने के लिए ग्राम पंचायत सचिवालय में एक बॉक्स रखवा दें।
विज्ञापन

खंड स्तर पर खंड विकास अधिकारी व जनपद स्तर पर डीपीआरओ आवेदन जमा कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। योग्यता इंटर निर्धारित है। डीपीआरओ सर्वेश कुमार पांडेय ने कहा कि आवेदन प्राप्त करने के लिए गांव में मुनादी कराएं। 23 अगस्त तक आवेदन ग्राम पंचायतों को मुहैया करा दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद स्तरीय समिति के परीक्षण के बाद 10 सितंबर तक नियुक्तिपत्र निर्गत किए जाएंगे। हाईस्कूल व इंटर के प्राप्तांकों के औसत पर ही अवरोही क्रम में सूची तैयार की जाए। ग्राम पंचायत में प्रधान के पद का जो आरक्षण है, उसी आधार पर नियुक्ति में भी आरक्षण दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed