फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Instructions for action against those who implicate the innocent

निर्दोषों को फंसाने वालों पर कार्रवाई के दिए निर्देश

Sun, 31 Jan 2021 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Instructions for action against those who implicate the innocent
बांदा। निर्दोषों पर छेड़छाड़ जैसे गंभीर आरोप लगा शहर कोतवाली में तहरीर देने या रिपोर्ट दर्ज कराने वाला रैकेट सक्रिय है। शहर के कुछ लोग रैकेट के शिकार हो चुके हैं। यह बात अब जिले के अफसरों समेत प्रभारी मंत्री तक पहुंच गई है। उन्होंने एसपी को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में शनिवार को हुई जिला योजना समिति की बैठक खत्म होने के बाद जिले के प्रभारी और प्रदेश के कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत को सांसद आरके सिंह पटेल ने बताया। कहा कि कोई ऐसा रैकेट है जो निर्दोषों को फंसाकर ब्लैकमेलिंग करता है। सांसद ने कहा कि अक्सर वही महिलाएं ही आरोप लगाती हैं। रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद सुलह के लिए पैसे ऐेंठने की कोशिश होती है। सांसद ने वहां मौजूद एसपी डा. एसएस मीणा से कहा कि मामले में निर्दोष को नहीं फंसना चाहिए। एससीएसटी एक्ट में भी कुछ लोग गलत फायदा उठाते हैं। राज्यमंत्री ने एसपी को निर्देश दिए कि जांच करा चिह्नित लोगों के खिलाफ कार्रवाई करें।
विज्ञापन

एसपी ने जांच कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद सांसद के बांदा कार्यालय प्रभारी स्वदेश शिवहरे गोलू ने भी मंत्री और एसपी को बताया कि उनके कार्यालय में शिकायतें आई हैं कि एक पुलिस चौकी प्रभारी रात में लोगों से बदसलूकी करते हैं। उन पर नशा करने का आरोप है। इसी तरह मटौंध थाने के दो सिपाहियों द्वारा अवैध वसूली की भी जानकारी दी गई है। उधर, शहर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर जयश्याम शुक्ला का कहना है कि उनके कार्यकाल में ऐसा कोई केस नहीं आया है। न ही जानकारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed