फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Inspection: Children pass in DM's class, teacher fails

निरीक्षण: डीएम की क्लास में बच्चे पास, टीचर फेल

Wed, 07 Feb 2024 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 07 Feb 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Inspection: Children pass in DM's class, teacher fails
बांदा। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने मंगलवार को कई विद्यालयों की शैक्षिक गुणवत्ता परखी। बच्चों से गणित, हिंदी और अंग्रेजी पढ़वाई। अधिकांश स्कूलों में बच्चों ने डीएम मैडम को किताब पढ़कर सुनाई तो कुछ ने पहाड़े भी बांचे। एक विद्यालय में शैक्षिक गुणवत्ता सही न मिलने पर एक शिक्षिका को नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि कमजोर बच्चों को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

डीएम ने सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय मवई बुजुर्ग भाग-1 का निरीक्षण किया। यहां विद्यालय में कक्षा-5 के बच्चों से हिंदी की पुस्तक पढ़वाई और विलोम शब्द भी पूछे। कक्षा-चार के बच्चों से गणित से संबंधित सवाल किए। बच्चों की हिंदी और मजबूत कराने की बात कही। निर्माणाधीन रसोईघर को जल्द पूरा कराने को कहा।
विज्ञापन

इसके बाद वह माध्यमिक विद्यालय मवई बुजुर्ग पहुंची। यहां कक्षा-छह में अधिक छात्राओं के होने पर उन्हें दूसरे कमरे में स्थानांनतरित कराने के निर्देश दिए। शिक्षा की गुणवत्ता सही न होने पर शिक्षिका शोभा को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बच्चों से अंग्रेजी की पुस्तक पढ़वाकर देखा।खंड विकास अधिकारी को विद्यालय में जल निगम की ओर से पाइपलाइन की व्यवस्था कराकर शुद्ध पेेयजल कराने के निर्देश दिए। जिला विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी प्रिंसी मौर्य, जिला पंचायतराज अधिकारी, अजय आनंद, जिला कार्यक्रम अधिकारी एके तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



- बिना स्वेटर दिखे बच्चे तो बीएसए से किया सवाल
डीएम के निरीक्षण में स्कूलों में तमाम बच्चे बिना स्वेटर के नजर आए। सूत्रानुसार इस पर डीएम ने बीएसए प्रिंसी मौर्य से इस बारे में जानकारी की, तो उन्होंने बताया कि सभी बच्चों के अभिभावकों के खातों में स्वेटर के लिए धनराशि भेजी जा चुकी है। इसके बाद भी बच्चों ने स्वेटर क्यो नहीं पहने, इस बारे में फिर किसी ने उनसे कोई सवाल नहीं किया।


- मैडम नमस्ते, कहकर चहके बच्चे
जिस विद्यालय में डीएम पहुंचती, वहां के बच्चों को शिक्षक बताते कि मैडम अपने यहां की सबसे बड़ी अधिकारी हैं और वह आप लोगों से मिलने व आपकी पढ़ाई के बारे में जानने आई हैं तो यह सुनकर बच्चे भी डीएम से हाथ जोड़कर नमस्ते कररते नजर आए। बच्चों को डीएम की क्लास काफी अच्छा भी लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed