{"_id":"5dadf5128ebc3e939e471a73","slug":"innocent-death-due-to-fever-and-diarrhea-banda-news-knp521223261","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से मासूम व डायरिया से वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से मासूम व डायरिया से वृद्ध की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा/अतर्रा। शहर के मढ़िया नाका निवासी हरीकांत गुप्ता (74) की रविवार की रात उल्टी-दस्त से हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल लाया गया। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। डाक्टरों ने फौरीतौर पर डायरिया से मौत बताई है। उधर, बांदा शहर के जोगे की 10 माह की पुत्री रागिनी की रविवार को देर शाम बुखार से मौत हो गई।
उधर, अतर्रा के बल्लान गांव में डायरिया फैलने से पिछले तीन दिनों में दो दर्जन अधिक लोग चपेट में आए। सभी का सीएचसी व जिला अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। सोमवार को रोहित (21), प्रमोद 16, ओंकार 15, सोनू 6 की तबियत बिगडने पर परिजन इलाज के लिए सीएचसी भर्ती कराया गया।
उधर, डायरिया फैलने की सूचना पर सोमवार को स्वास्थ्य टीम ने पहुंचकर मरीजों का उपचार किया और दवाएं वितरित की। जल संस्थान द्वारा होने वाली पेयजल आपूर्ति में ब्लीचिंग डलवाकर आपूर्ति करवाई। स्वाथ्य टीम में डा. तृप्ति गुप्ता, डा. राजाराम, एएनएम साधना सिंह, रामकुमारी, सुपरवाइजर सुधा यादव आदि शामिल रहे। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. उमेश कुमार ने कहा कि टीम लगातार दो दिन से गांव में जाकर मरीजों को उपचार कर रही है। इस पर बराबर नजर रखी जा रही है।