फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Injured in fight died during treatment

Banda News: मारपीट में घायल इलाज के दौरान हुई मौत

Fri, 06 Oct 2023 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 06 Oct 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Injured in fight died during treatment
बांदा। मारपीट में घायल हुए व्यक्ति की कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह आठ दिन से भर्ती था। गांव में भतीजी द्वारा नाली साफ करने के विवाद में पड़ोसियों ने उसे कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से पीटा था। घायल के भतीजे की ओर से चार लोगाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

कमासिन थाना क्षेत्र के राघवपुर गांव में 26 सितंबर की देर शाम पड़ोसी रामप्रकाश, दादू उर्फ हनुमान, रामनारायण व कनकलता ने मामूली विवाद के चलते दलगंजन (45) को लाठी और कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया था। घायल के भतीजे जगराम ने उसे पहले कमासिन अस्पताल उसके बाद बांदा जिला अस्पताल फिर मेडिकल कॉलेज और बाद में कानपुर में आरोग्य हाॅस्पिटल में भर्ती कराया था। वहां उसकी इलाज के दौरान बुधवार की शाम मौत हो गई।
विज्ञापन

भतीजे जगराम ने बताया कि 26 सितंबर को मृतक की भतीजी आरती अपने घर के बाहर नाली साफ कर रही थी। तभी पड़ोसी रामप्रकाश ने उसके साथ अभद्रता की थी। इस पर आरती के भाई चंदन ने डायल-112 पुलिस को बुला लिया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत किया था। चंदन से कहा था कि अगर दोबारा वह लोग अभद्रता करें तो उसका मोबाइल में वीडियो बना लेना। पुलिस के जाने के बाद रामप्रकाश फिर अभद्रता करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस पर चंदन ने उसका वीडियो बना लिया था। इस पर रामप्रकाश ने चंदन से मोबाइल छीन लिया था। इस घटना को लेकर चंदन का चाचा दलगंजन पड़ोसियों से चंदन का मोबाइल लेने गया था। इस पर रामप्रकाश समेत चारों लाेगों ने उसे घर में अंदर खींच लिया और लाठी कुल्हाड़ी से हमलाकर गंभीर घायल कर दिया। घटना में भतीजे जगराम ने रामप्रकाश समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उधर, मृत्यु हो जाने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

कमासिन थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि पूर्व में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। घायल का इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अब गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed