{"_id":"67f96b2c013ec38cde012b1c","slug":"infection-banda-news-c-212-1-bnd1004-124826-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: किसानों को 48 घंटे में करें गेहूं का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: किसानों को 48 घंटे में करें गेहूं का भुगतान
विज्ञापन
बांदा। नई दिल्ली से आए भारतीय खाद्य निगम के मुख्य महाप्रबंधक कैलाशचंद्र साहू की अगुवाई में टीम ने जिले के क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। गेहूं बेचने वाले किसानों का भुगतान बकाया होने पर नाराजगी जताई। कहा कि हर हाल में किसानों को 48 घंटे में भुगतान किया जाए।
मुख्य महाप्रबंधक ने शुक्रवार को पहले पीसीएफ केंद्र पलरा का निरीक्षण किया। किसानों से फीडबैक लिया। गेहूं खरीद और अभिलेखों का गहन निरीक्षण किया। यहां अब तक 43 किसानों ने 2255 क्विंटल गेहूं बेचा है। 32 किसानों का भुगतान हो गया है। 21 किसानों का लंबित है। उन्होंने इस पर नाराजगी जताई। कहा कि किसानों का भुगतान विलंब हुआ तो कार्रवाई की जाएगी।
इसके बाद साधन सहकारी समिति पपरेंदा का निरीक्षण किया। यहां 14 किसानों ने 698.50 क्विंटल गेहूं बेचा है। कांटा, बोरा और अभिलेखों का निरीक्षण किया। यहां 12 किसानों को भुगतान हो गया है, जबकि दो का लंबित है। केंद्र प्रभारियों को कहा कि तौल में किसी तरह का घालमेल नहीं होना चाहिए। निर्धारित पल्लेदारी के अलावा यदि उगाही की तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
उधर, जिला खाद्य विपणन अधिकारी रामानंद जायसवाल ने बताया कि जिले में 67 केंद्र संचालित हैं। 36 हजार टन गेहूं खरीद का लक्ष्य है। अब तक 1671 टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। 359 किसानों ने गेहूं तौलाया है। किसानों को 408 लाख रुपये में 318 लाख का भुगतान किया जा चुका है। 90 लाख रुपये भुगतान बकाया है। यह दो-तीन दिन में किसानों के खातों में पहुंच जाएगा। निरीक्षण में एफसीआई मंडल प्रबंधक मनोज कुमार, पीसीएफ क्षेत्रीय प्रबंधक प्रवीण कुमार भी शमिल रहे।
-- -- --
प्रदीप द्विवेदी