फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Industrial corridor will be developed in 576 hectares

Banda News: 576 हेक्टेयर में विकसित होगा औद्योगिक गलियारा

Sun, 26 Oct 2025 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 26 Oct 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Industrial corridor will be developed in 576 hectares
फोटो- 05 - जमालपुर के पास स्थित बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे। संवाद
बांदा। बुंदेलखंड में अब औद्योगिक विकास को नई रफ्तार मिलेगी। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किनारे 576 हेक्टेयर में औद्योगिक गलियारा विकसित किया जा रहा है। सरकार ने 138 करोड़ का बजट स्वीकृत किया है। जिसमें 100 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए है। औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) गलियारे में सड़क, बिजली, पानी और चहारदीवारी सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। उम्मीद है कि गलियारे बनने के बाद देश-विदेश के बड़े कारोबारी यहां उद्योग लगाएंगे। इससे बुंदेलखंड में रोजगार के नए द्वार खुलेंगे।
विज्ञापन

सरकार ने औद्योगिक गलियारे के लिए बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किनारे ग्राम पंचायत जमालपुर में 270 व महोखर में 125 किसानों की 576 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत की है। यहां पर महज बुनियादी सुविधाओं पानी, बिजल, सड़क, सुरक्षा आदि पर काम होना। वहीं औद्योगिक गलियारा बनने के बाद देश-विदेश के उद्योगपतियों को यहां निवेश के लिए बुलाया जाएगा। बड़े-बडे उद्योग लगें तो यहां बेरोजगारी की समस्या दूर होगी। हजाराें युवाओं को रोजगार उपलब्ध होगा। स्थानीय युवाओं को भी काम मिलेगा।
विज्ञापन

------
आर्थिक रूप से मजबूत होगा बुंदेलखंड
भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत का कहना है कि औद्योगिक गलियारा यहां की बेरोजगारी को दूर करने में सहायक होगा। गलियारे में प्रयास होगा कि देश-विदेश के उद्योगपति उद्योग लगाएं। ताकि हजारों युवाओं को रोजगार मिले। बुंदेलखंड आर्थिक रूप से मजबूत हो। समृद्धि की ओर अग्रसर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
औद्योगिक विकास में आगे बढ़ रहा बुंदेलखंड
नरैनी विधायक ओममणि वर्मा का कहना है कि बुंदेलखंड के विकास व यहां के लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के बाद अब गलियारा यहां के विकास व रोजगार के नए द्वार खोलेगा। बुंदेलखंड महानगरों की तरह औद्योगिक विकास में आगे बढ़ेगा।

------
वर्जन-
यूपीडा औद्योगिक गलियारे को विकसित करने में तेजी से लगी है। यहां बडे-बडे उद्योग लगेंगे। हजारों युवाओं को रोजगार मिलेंगा। स्थानीय लोगो को भी रोजगार मिलेंगा।
सुधीर श्रीवास्तव
संयुक्त अपर निदेशक(उद्योग)
चित्रकूटधाम मंडल, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed